25.7 C
Jharkhand
Thursday, October 30, 2025

Bihar News: बिहार में बाढ़ का खतरा गहराया, गंडक और बूढ़ी गंडक के बढ़ते जलस्तर से दहशत

Bihar News: बिहार में पिछले तीन दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण गंडक नदी सहित कई नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बगहा में गंडक बराज से 1.71 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से चकदहवा, झंडू टोला और वीटीआर के जंगलों में पानी फैलने की आशंका बढ़ गई है। योगापट्टी क्षेत्र में गंडक के उफान से लोग झोपड़ियां तोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करने लगे हैं।

Bihar News: नेपाल के देवघाट से 1.57 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया

नेपाल के देवघाट से भी 1.57 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जिससे हालात और गंभीर हो सकते हैं। बराज पर तैनात कर्मियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है और हर घंटे की रिपोर्ट ली जा रही है।

वहीं मोतिहारी जिले में भी हालात चिंताजनक हैं। डुमरियाघाट में गंडक का जलस्तर 61.69 मीटर, लालबेगिया सिकरहना का 56.50 मीटर और अहिरौलिया बूढ़ी गंडक का जलस्तर 52.02 मीटर तक पहुंच गया है। हालांकि चटिया में गंडक नदी के जलस्तर में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है। नदी किनारे बसे गांवों में बाढ़ की आशंका से लोग सहमे हुए हैं। प्रशासन की ओर से सतर्कता बरती जा रही है, लेकिन ग्रामीणों की चिंता लगातार बढ़ रही है।

- Advertisement -spot_img

Trending

Bihar Politics News: प्रशांत किशोर ने कर दिया बड़ा...

Bihar Politics News: बिहार की राजनीति में शुक्रवार को हलचल मच गई जब जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सत्ता...

Ranchi Crime News: ऑनलाइन गेम की आड़ में करोड़ों...

Ranchi Crime News: रांची पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में चल रहे अवैध जुआ और...

Jharkhnad News: झारखंड दौरे पर पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष ओम...

रांची: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला आज दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर...

Ranchi News: UPSC Admit Card जारी, Safe Score क्या...

 Ranchi: UPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 की तारीख जैसे-जैसे नज़दीक आ रही है, अभ्यर्थियों की धड़कनें तेज़ होती जा रही हैं। परीक्षा 25...

Tejpratap Yadav का बड़ा हमला: राहुल-तेजस्वी की मंशा पर...

Patna: तेजप्रताप यादव (Tejpratap Yadav) ने एक बार फिर अपने तीखे बयान से बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी है। इस बार उन्होंने...

Chaibasa: झारखंड-ओडिशा बॉर्डर पर बड़ी कामयाबी, सुरक्षाबलों ने 2.5...

राउरकेला/चाईबासा: नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लगातार सुरक्षाबलों की मुस्तैदी का नतीजा सामने आया है। झारखंड जगुआर, सीआरपीएफ और ओडिशा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में...

Gumla News: मारा गया पीएलएफआई कमांडर मार्टिन केरकेट्टा, संगठन...

Gumla News: मंगलवार की रात झारखंड पुलिस को उग्रवाद के खिलाफ अभियान में बड़ी कामयाबी मिली। गुमला जिले के कामडारा थाना क्षेत्र स्थित चंगाबाड़ी...

Popular