25.7 C
Jharkhand
Thursday, October 30, 2025

Kishtwar Cloudburst: किश्तवाड़ में बादल फटने की भीषण त्रासदी: 33 की मौत, 100 से अधिक घायल कई लापता

Kishtwar Cloudburst: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के चिशोती इलाके में गुरुवार को मचैल माता यात्रा के दौरान भीषण प्राकृतिक आपदा ने कोहराम मचा दिया। यात्रा मार्ग पर बादल फटने की इस घटना में अब तक 33 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें CISF के दो जवान भी शामिल हैं। वहीं 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं और कई अन्य लापता बताए जा रहे हैं।

हादसे की खबर मिलते ही NDRF, SDRF और सेना की टीमें मौके पर पहुंचीं और बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। अब तक करीब 50 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है। किश्तवाड़ पुलिस और जिला प्रशासन ने पूरे इलाके को हाई अलर्ट पर रखा है और सभी सब-डिवीजनों में कंट्रोल रूम और हेल्प डेस्क सक्रिय कर दिए गए हैं।

Kishtwar Cloudburst: पीएम मोदी ने शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पीड़ितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है और केंद्र सरकार हालात पर कड़ी नजर बनाए हुए है। नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने इस हादसे को जलवायु परिवर्तन से जोड़ते हुए कहा कि “ग्लोबल वॉर्मिंग” के बढ़ते असर को अब नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने केंद्र सरकार से पहाड़ी राज्यों के लिए विशेष रणनीति बनाने की अपील की है।

वहीं, उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से संपर्क कर राहत अभियान के लिए अधिक संसाधनों की मांग की है। घटना के बाद राहत कार्य जारी है, लेकिन मौसम और दुर्गम भूगोल रेस्क्यू में बाधा बना हुआ है।

- Advertisement -spot_img

Trending

Jharkhand News: पलामू में नक्सलियों पर कसा शिकंजा, ₹5...

Jharkhand News: झारखंड पुलिस को नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता मिलने वाली है। प्रतिबंधित संगठन टीएसपीसी (TSPC) का सब-जोनल कमांडर नगीना, जिसे उत्तर प्रदेश...

Jharkhand News: झारखंड में नगर निकाय चुनाव का इंतज़ार...

Jharkhand News: झारखंड में लंबे इंतज़ार के बाद नगर निकाय चुनाव का रास्ता आखिरकार साफ हो गया है। मंगलवार को हुई राज्य कैबिनेट की...

Jharkhand News: मध्य प्रदेश के मंत्री द्वारा सोफिया कुरैशी...

Jharkhand News: झारखंड सरकार में मंत्री इरफान अंसारी ने मविजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी पर कड़ी नाराज़गी जताई...

Jharkhand News: दुर्गा पूजा को लेकर झारखंड में बढ़ी...

Jharkhand News: दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए झारखंड पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। राज्यभर में 10...

Jharkhand News: झारखंड में सरना धर्म कोड पर सियासी...

Ranchi news: झारखंड में एक बार फिर सरना आदिवासी धर्म कोड को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। झामुमो ने भाजपा पर आदिवासी हितों...

Jharkhand Cabinet Meeting: 11 जुलाई को झारखंड कैबिनेट की...

Ranchi: झारखंड में एक बार फिर प्रशासनिक गतिविधियां तेज़ होने जा रही हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक...

Bihar News: बुरे फंसे सांसद पप्पू यादव! आचार संहिता...

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की घोषणा के साथ ही राज्य में आचार संहिता लागू हो चुकी है, लेकिन पूर्णिया के सांसद राजेश...

Popular