25.7 C
Jharkhand
Thursday, October 30, 2025

पश्चिम बंगाल में भीषण सड़क हादसा: मोतिहारी के 11 लोगों की मौत, CM Nitish Kumar ने किया राहत पैकेज का एलान

Patna: पश्चिम बंगाल के पूर्वी वर्धमान जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-19 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बिहार के मोतिहारी जिले के 11 लोगों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब यात्रियों से भरी एक बस की टक्कर ट्रैक्टर ट्रॉली से हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि घटनास्थल पर ही कई लोगों ने दम तोड़ दिया, जबकि कुछ की मौत इलाज के दौरान हुई।

इस हृदयविदारक घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इसे अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक घटना बताया और मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की।

CM Nitish Kumar: मृतकों के आश्रितों को 2-2 लाख रुपये अनुग्रह राशि प्रदान करने का निर्देश

मुख्यमंत्री ने आईपीआरडी विभाग के माध्यम से एक्स (पूर्व ट्विटर) पर शोक संदेश साझा करते हुए कहा कि सरकार इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ है। उन्होंने मृतकों के आश्रितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान करने का निर्देश दिया है।

नीतीश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि मृतकों के पार्थिव शरीरों को उनके गृह जिले तक सम्मानपूर्वक पहुंचाया जाए और घायलों को बेहतर इलाज की सुविधा मुहैया कराई जाए। उन्होंने इसके लिए पश्चिम बंगाल सरकार से समन्वय स्थापित कर त्वरित एवं समुचित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वे शोक संतप्त परिवारों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें और घायल यात्रियों को जल्द स्वस्थ करें।

- Advertisement -spot_img

Trending

Bihar Politics News: धृतराष्ट्र जैसे लालू, दुर्योधन जैसे तेजस्वी-गिरिराज सिंह...

Bihar Politics News: बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बजते ही सियासी बयानबाजी ने नया रंग पकड़ लिया है। एनडीए और महागठबंधन के बीच शब्दों...

Bihar News: पटना हाई कोर्ट का सख्त निर्देश, तुरंत...

Bihar News: बिहार कांग्रेस द्वारा हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत मां को...

Bihar Election 2025: मोदी वोट के लिए करते हैं...

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को सकरा में महागठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा की।...

Bihar Election 2025: भाजपा की 45 सदस्यीय समिति घोषित,...

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है वैसे-वैसे राजनीतिक पार्टियों में सरगर्मी तेज हो गई है। इन...

Jharkhand News: दुर्गा पूजा को लेकर झारखंड में बढ़ी...

Jharkhand News: दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए झारखंड पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। राज्यभर में 10...

Jharkhand Weather Alert: मानसून बना मेहमान-ए-खास, झारखंड में चार...

Jharkhand Weather AlertRanchi : झारखंड में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 20 जुलाई 2025...

Jharkhand Weather Alert: 13 अगस्त से मौसम बदलेगा रुख,...

Jharkhand Weather AlertRanchi: झारखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के निदेशक अभिषेक आनंद के अनुसार,...

Popular