22.6 C
Jharkhand
Thursday, October 30, 2025

Jharkhand News: झारखंड में बड़े पैमाने पर IPS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के एसपी बदले

Jharkhand News: झारखंड सरकार ने राज्य में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया है। शुक्रवार को जारी अधिसूचना के अनुसार कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों और जिलों के एसपी का तबादला किया गया है।

नए आदेश के तहत डीजीपी अनुराग गुप्ता को सीआईडी और ईसीबी के प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। डीजी वायरलेस प्रशांत सिंह को अब डीजी मुख्यालय का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। वहीं, सुमन गुप्ता को रेल एडीजी और प्रिया दुबे को एसीबी की एडीजी की जिम्मेदारी दी गई है।

Jharkhand News: मनोज कौशिक अब आईजी सीआईडी का भी कार्यभार संभालेंगे

रांची आईजी मनोज कौशिक अब आईजी सीआईडी का भी कार्यभार संभालेंगे। क्रांति कुमार गडीदेशी को बोकारो आईजी से स्थानांतरित कर मानवाधिकार आईजी बनाया गया है। नरेंद्र कुमार सिंह को आईजी निगरानी सह सुरक्षा, झारखंड विद्युत बोर्ड की जिम्मेदारी दी गई है। दुमका आईजी शैलेंद्र सिन्हा को पलामू आईजी नियुक्त किया गया है।

सुदर्शन मंडल को आईजी मुख्यालय बनाया गया है और जेल आईजी का प्रभार भी उनके पास रहेगा। सुनील भास्कर बोकारो जोनल आईजी बनाए गए हैं, जबकि पटेल मयूर कन्हैयालाल अब दुमका जोनल आईजी होंगे।

Jharkhand News: राकेश रंजन को रांची का नया एसएसपी बनाया गया

चाईबासा एसपी राकेश रंजन को रांची का नया एसएसपी बनाया गया है, जबकि मौजूदा एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा को एसीबी डीआईजी पद पर भेजा गया है। अमित रेनू को चाईबासा एसपी और श्री सौरभ को देवघर एसपी का दायित्व मिला है। पारस राणा रांची के नए सिटी एसपी होंगे और उन्हें जैप-10 का अतिरिक्त चार्ज भी दिया गया है।

इसके अलावा, राकेश सिंह को रांची का ट्रैफिक एसपी बनाया गया है। कई अन्य अधिकारियों को भी अलग-अलग विभागों और इकाइयों में पदस्थापित किया गया है। सरकार का मानना है कि इस फेरबदल से पुलिस प्रशासन की कार्यकुशलता में सुधार होगा।

- Advertisement -spot_img

Trending

Jharkhand News: 27 मई को विधि-व्यवस्था पर सीएम हेमंत...

रांची: झारखंड में कानून-व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 27 मई को एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक करने जा रहे हैं। यह बैठक राजधानी रांची...

Bihar News: विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार का...

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार की सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य की दो करोड़ 70 लाख से ज्यादा...

IRCTC पर तत्काल टिकट बुकिंग के नियम बदले: अब...

IRCTC Update: रेलवे मंत्रालय ने यात्रियों की सुविधा और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए तत्काल टिकट बुकिंग से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है।...

Gumla News: झारखंड के गुमला जिले में यूट्यूब वीडियो...

गुमला: गुमला जिले के चैनपुर प्रखंड अंतर्गत बारडीह पंचायत के केवना गांव में उस समय हलचल मच गई जब कोरवा जनजाति के पांच परिवारों...

Bihar News: सासाराम रैली में नीतीश कुमार की जुबान...

सासाराम:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को बिहार दौरे के दूसरे दिन रोहतास जिले के बिक्रमगंज स्थित सासाराम पहुंचे, जहां उन्होंने एक भव्य जनसभा को...

Bihar News: नीतीश सरकार की बड़ी प्रशासनिक सर्जरी! 11...

Bihar News: बिहार सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 2020 और 2023 बैच के 11 आईएएस अधिकारियों को...

Jharkhand Weather Alert: मानसून ने पकड़ी रफ्तार: रांची समेत...

Jharkhand Weather AlertRanchi: झारखंड में मानसून एक बार फिर पूरी ताकत के साथ सक्रिय हो गया है। बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्से में बने...

Popular