22.6 C
Jharkhand
Thursday, October 30, 2025

Bihar Politics News: प्रशांत किशोर ने कर दिया बड़ा खुलासा, जेडीयू नेताओं की उड़ गई नींद!

Bihar Politics News: बिहार की राजनीति में शुक्रवार को हलचल मच गई जब जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सत्ता पक्ष के कई बड़े नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए। पीके ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय पर निशाना साधते हुए कहा कि कोरोना काल के दौरान जब राज्य संकट में था, उस समय मंत्री की संपत्ति में अचानक बढ़ोतरी हुई। उन्होंने दावा किया कि इस दौरान मंगल पांडेय की पत्नी के बैंक खाते में 2 करोड़ 12 लाख रुपये जमा हुए। यह रकम कहां से आई, इसका खुलासा स्वास्थ्य मंत्री को करना चाहिए।

Bihar Politics News: अशोक चौधरी ने बीते दिनों में करीब 200 करोड़ रुपये की संपत्ति जुटाई

प्रशांत किशोर ने डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, सांसद संजय जायसवाल और ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री अशोक चौधरी पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि अशोक चौधरी ने बीते दिनों में करीब 200 करोड़ रुपये की संपत्ति जुटाई, जिसमें उनके नाम के साथ बेटी और रिश्तेदारों के नाम भी शामिल हैं। पीके का दावा है कि केवल 38 करोड़ रुपये की संपत्ति हाल ही में खरीदी गई है।

इन आरोपों पर जेडीयू ने सीधा जवाब देने से इंकार कर दिया। मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने सोशल मीडिया पर लिखा कि जिन पर आरोप लगे हैं, वही अपनी सफाई दें। उन्होंने नीतीश कुमार की ईमानदारी पर भरोसा जताते हुए कहा कि कोई भी उन पर भ्रष्टाचार का आरोप साबित नहीं कर सकता। अन्य प्रवक्ताओं ने भी यही रुख अपनाते हुए पार्टी की छवि को सर्वोपरि बताया।

- Advertisement -spot_img

Trending

Bihar Politics News: बेगुसराय में तेजस्वी यादव का वादा...

Bihar Politics News: बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक दलों ने प्रचार तेज कर दिया है। इसी कड़ी में नेता प्रतिपक्ष और राजद...

Jharkhand News: झारखंड विश्वविद्यालयों में सख्ती: राज्यपाल को सीधे...

Jharkhand News: झारखंड के सरकारी विश्वविद्यालयों के शिक्षकों, कर्मचारियों और अधिकारियों को अब सीधे राज्यपाल सह कुलाधिपति को व्यक्तिगत आवेदन भेजना महंगा पड़ सकता...

Bihar Politics News: रोहिणी आचार्य के एक ट्वीट ने...

Bihar Politics News: बिहार की राजनीति में इन दिनों लालू प्रसाद यादव की बेटी और राजद नेता रोहिणी आचार्य के सोशल मीडिया पोस्ट खूब...

Jamshedpur: जमशेदपुर में अंतरराज्यीय लूट गिरोह का भंडाफोड़, 7...

Jamshedpur: शहर में लूट, डकैती और छिनतई की बढ़ती घटनाओं पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय अपराधी गिरोह के सात सदस्यों...

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट:...

Jharkhand Weather AlertRanchi: बंगाल की खाड़ी और दक्षिण ओड़िशा तट पर बना गहरा निम्न दबाव क्षेत्र अब झारखंड की ओर बढ़ रहा है। मौसम...

Chatra News: मुंशी अपहरण कांड का चौंकाने वाला खुलासा:...

चतराा: गिद्धौर थाना क्षेत्र के द्वारी गांव में निर्माणाधीन पुल से मुंशी धर्मेंद्र गुप्ता के अपहरण मामले में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की...

Ranchi News: रांची में वट सावित्री व्रत की धूम:...

Ranchi: राजधानी रांची सहित आस-पास के क्षेत्रों में वट सावित्री व्रत की पारंपरिक धूम देखी गई। सोमवार की सुबह से ही सुहागिन महिलाएं अखंड...

Popular