22.6 C
Jharkhand
Thursday, October 30, 2025

बड़ा फेरबदल, आईएएस अविनाश कुमार बने झारखंड के नए मुख्य सचिव

Ranchi: झारखंड सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अविनाश कुमार को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। अविनाश कुमार इस समय मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव और नयी दिल्ली स्थित अपर स्थानिक आयुक्त की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अब उन्हें इन पदों के साथ-साथ मुख्य सचिव का कार्यभार भी सौंपा गया है।

वहीं, स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह को अतिरिक्त रूप से विकास आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। माना जा रहा है कि इससे विकास योजनाओं की गति और निगरानी और मजबूत होगी।

आईएएस अविनाश कुमार लेंगे अलका तिवारी की जगह

इसके साथ ही अलका तिवारी को राज्य का अगला मुख्य निर्वाचन आयुक्त बनाए जाने की चर्चा तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार, इस पर जल्द ही अंतिम मुहर लग सकती है। इस प्रशासनिक बदलाव को सरकार की कार्यकुशलता और आने वाले समय में बेहतर समन्वय की दृष्टि से अहम माना जा रहा है। इससे विभिन्न विभागों के बीच कामकाज में और तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

- Advertisement -spot_img

Trending

 Jharkhand News: झारखंड में मौसम ने ली करवट, जल्द...

Ranchi: झारखंड के लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। बुधवार शाम को राज्य के कई हिस्सों में तेज हवा, गर्जना और...

Chakradharpur News: 20 मई से 28 जून तक 12...

Chakradharpur News: चक्रधरपुर रेल मंडल में गम्हरिया-सिनी रेल खंड पर ट्रैक मरम्मत कार्य के कारण रेलवे ने 20 मई से 28 जून के बीच...

Bihar Politics: “अगर JDU 25 से ज़्यादा सीट लाए...

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान भले ही अभी न हुआ हो, लेकिन सूबे की सियासत अभी से गरमा गई है।...

Maiya Samman Yojna: 6 महीने से 18+ युवतियों को...

Ranchi: झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना तकनीकी दिक्कतों की वजह से संकट में है। बीते छह महीने से 18 वर्ष की...

लाल किले से PM Modi का संबोधन: अब समय...

New Delhi: 15 अगस्त को 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने लाल किले की प्राचीर से देश को...

Hazaribagh News: छठ पूजा के दौरान डुबकी लगाते ही...

Hazaribagh News: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के दौरान झारखंड के हजारीबाग जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। केरेडारी थाना क्षेत्र...

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में फिर सक्रिय हुआ मानसून,...

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में मानसून ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। पश्चिमी ओडिशा क्षेत्र में बने निम्न दबाव के प्रभाव से...

Popular