22.7 C
Jharkhand
Thursday, October 30, 2025

पीएम मोदी ने जारी किया 100 रुपये का स्मारक सिक्का और डाक टिकट

Desk: दिल्ली स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र में बुधवार को आयोजित एक विशेष समारोह में पीएम मोदी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर स्मारक डाक टिकट और 100 रुपये का विशेष सिक्का जारी किया।

संघ की नींव 1925 में नागपुर में डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने रखी थी। पिछले एक शताब्दी में संगठन ने शिक्षा, स्वास्थ्य, आपदा राहत और सामाजिक सेवा जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। पीएम मोदी ने इस अवसर को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह सिक्का और डाक टिकट संघ की सेवाओं और राष्ट्र निर्माण में उसकी भूमिका को सम्मान देने का प्रतीक है।

संघ ने कठिन समय में भी समाज और लोकतंत्र में विश्वास बनाए रखा-पीएम मोदी

जारी डाक टिकट में 1963 की वह झलक भी शामिल है जब गणतंत्र दिवस परेड में संघ के स्वयंसेवकों ने भाग लिया था। वहीं, स्मारक सिक्के पर एक ओर अशोक स्तंभ और दूसरी ओर भारत माता की छवि अंकित है, जो वरद मुद्रा में सिंह के साथ दर्शाई गई है। उनके समक्ष स्वयंसेवक नमन की मुद्रा में दिखाई देते हैं। यह पहली बार है जब भारतीय मुद्रा पर भारत माता की आकृति उकेरी गई है। प्रधानमंत्री ने कहा कि संघ ने कठिन समय में भी समाज और लोकतंत्र में विश्वास बनाए रखा और आज यह संगठन सेवा, एकता और समर्पण का प्रतीक है।

- Advertisement -spot_img

Trending

Ramdas Soren Death: शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन,...

Ramdas Soren DeathRanchi: झारखंड के शिक्षा मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के वरिष्ठ नेता रामदास सोरेन का 15 अगस्त की देर रात निधन...

Hazaribagh Land Scam: जमीन घोटाले मामले में सेवानिवृत्त IAS...

Hazaribagh Land Scam: हजारीबाग में पुराने जमीन घोटाले का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। मंगलवार को एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) ने रांची...

Big Breaking: नहीं रहे दिशोम गुरु शिबू सोरेन

Big Breaking: बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। झारखंड आंदोलनकारी और दिशोम गुरु शिबू सोरेन का आज निधन हो गया। सीएम हेमंत सोरेन...

Bokaro News: दामोदर नदी बना ‘डेथ जोन’, पुल से...

Bokaro News: सावन की पावन आस्था के बीच बोकारो में आज एक बेहद सनसनीखेज और हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। चास...

Bihar Election 2025: भाजपा की 45 सदस्यीय समिति घोषित,...

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है वैसे-वैसे राजनीतिक पार्टियों में सरगर्मी तेज हो गई है। इन...

Bokaro News: श्वेता सिंह और बिरंची नारायण को नोटिस,...

बोकारो: विधायक श्वेता सिंह और भाजपा नेता बिरंची नारायण की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। चुनावी शपथ पत्र में गलत जानकारी देने के आरोप में...

Munger Clash: मुंगेर में समुदायों में खूनी झड़प, गोली...

Munger Clash: दशहरा से पहले मुंगेर जिले के सफियासराय थाना क्षेत्र के फरदा गांव में उस समय तनाव का माहौल बन गया जब दो...

Popular