Mokama MLA Anant Singh Oath जेल से एंबुलेंस में पहुंचे अनंत सिंह, कड़ी सुरक्षा के बीच अलग अंदाज में विधानसभा में ली विधायक पद की शपथ
पटना: मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह एक बार फिर अपने अनोखे अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं। मंगलवार को उन्होंने बेउर जेल से सीधे बिहार विधानसभा पहुंचकर विधायक पद की शपथ ली, लेकिन जिस स्टाइल में वे आए और जिस अंदाज में लौटे, उसने पूरे दिन की राजनीतिक चर्चा उन्हीं के नाम कर दी।
Highlights:
दरअसल, स्वास्थ्य कारणों और कानूनी अनुमति मिलने के बाद अनंत सिंह को एंबुलेंस के जरिए बेउर जेल से विधानसभा लाया गया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वे सावधान मुद्रा में विधानसभा पहुंचे और स्पीकर प्रेम कुमार के समक्ष विधायक पद की शपथ ली। शपथ लेने के बाद उन्होंने CM नीतीश कुमार के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया।
लेकिन असली चर्चा तब शुरू हुई जब वे विधानसभा से बाहर निकले। एंबुलेंस के पीछे खुले हिस्से में शेर की तरह बैठे अनंत सिंह ने हाथ हिलाकर समर्थकों का अभिवादन किया और फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी के बीच रवाना हो गए। उनका यह अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
गौरतलब है कि दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में जेल में बंद होने के कारण चुनाव जीतने के बाद वे पहले शपथ नहीं ले सके थे। अब अनुमति मिलने के बाद उन्होंने औपचारिक रूप से विधायक पद ग्रहण किया है।
ALSO READ:http://Patna NEET Student Death: बिहार विधानसभा में उठा नीट छात्रा मौत का मुद्दा, उठी इंसाफ की मांग

