Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोटो प्रखंड में आयोजित सेरेंगसिया शहीद नमन समारोह में शामिल हुए, जहां उन्होंने अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
Highlights:
मुख्यमंत्री ने कहा कि सेरेंगसिया की यह पवित्र धरती हमें अपने वीर पूर्वजों के बलिदान और संघर्ष की याद दिलाती है। उन्होंने कहा कि झारखंड शूरवीरों की भूमि रही है, जहां जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए आदिवासी समाज ने अंग्रेजी हुकूमत से सबसे पहले टक्कर ली।
पीढ़ियों तक इस विरासत को पहुंचाना सरकार की जिम्मेदारी है-CM Hemant Soren
सीएम ने पोटो हो, भगवान बिरसा मुंडा, सिदो-कान्हु और नीलांबर-पीतांबर जैसे महानायकों को याद करते हुए कहा कि उनकी शहादत हमारी पहचान है और आने वाली पीढ़ियों तक इस विरासत को पहुंचाना सरकार की जिम्मेदारी है।
मुख्यमंत्री ने दावा किया कि उनकी सरकार गांवों से चल रही है और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। इस मौके पर 398 करोड़ रुपये से अधिक की 197 विकास योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया गया। साथ ही 3.77 लाख लाभार्थियों को परिसंपत्तियां वितरित की गईं और 1479 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए।

