Big Breaking: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना ने राज्य की सत्ता की दिशा लगभग तय कर दी है। शुरुआती रुझानों में एनडीए भारी बहुमत की ओर बढ़ रहा है और विधानसभा में आराम से सरकार बनाता दिख रहा है। शाम 5:14 बजे तक मिले आंकड़ों के अनुसार बीजेपी 91 सीटों पर जबकि जदयू 84 सीटों पर मजबूत बढ़त बनाए हुए है। लोजपा (रा) 20, हम 5 और रालोमो 4 सीटों पर आगे है।
Highlights:
Big Breaking: राजद केवल 25, कांग्रेस 5
दूसरी ओर, महागठबंधन इस बार पिछड़ता नजर आ रहा है। राजद केवल 25, कांग्रेस 5, लेफ्ट 3 और AIMIM 5 सीटों पर आगे है। चुनाव आयोग द्वारा जारी 243 सीटों के रुझान में एनडीए 202 सीटों पर आगे है, जो उसे बहुमत से काफी अधिक समर्थन देता है।
रुझानों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता का आभार जताते हुए कहा कि यह “सुशासन, विकास और सामाजिक न्याय” की जीत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं की मेहनत की सराहना करते हुए बिहार के विकास के लिए नए संकल्प का भरोसा दिया।
गृहमंत्री अमित शाह ने भी बिहार की जनता को नमन किया और कहा कि यह प्रचंड जनादेश “विकसित बिहार” के संकल्प पर जनता की मुहर है।












