22.2 C
Jharkhand
Wednesday, October 29, 2025

Bihar Assembly Election 2025: ‘पैड’ पर राहुल! कांग्रेस की नई स्कीम ने मचाया सियासी भूचाल

Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियाँ तेज़ कर दी हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने महिला मतदाताओं को साधने के उद्देश्य से एक अनोखी पहल की घोषणा की है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने पटना में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि महिला कांग्रेस द्वारा राज्यभर में 5 लाख महिलाओं को सेनेटरी पैड वितरित किए जाएंगे, जिसके कवर पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तस्वीर छपी होगी।

यह योजना ‘माई-बहन मान योजना’ के तहत चलाई जा रही है, जिसके तहत जरूरतमंद महिलाओं को ₹2500 प्रति माह की सम्मान राशि देने का भी वादा किया गया है। कांग्रेस का कहना है कि यह योजना महिला सशक्तिकरण और उनकी बुनियादी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बनाई गई है।

हालांकि, इस योजना को लेकर सियासत गरमा गई है। भाजपा और जेडीयू ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा कि सेनेटरी पैड जैसे निजी और संवेदनशील उत्पाद पर राहुल गांधी की तस्वीर लगाना महिलाओं का अपमान है। बिहार की महिलाएं कांग्रेस और आरजेडी को इस बार सबक सिखाएंगी।

वहीं, जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार ने कांग्रेस पर राजनीति में “वैचारिक दरिद्रता” फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, बेटियां और महिलाएं सम्मान और मर्यादा की प्रतीक होती हैं। उस प्रतीक पर किसी राजनेता की तस्वीर लगाना पूरी तरह से असंवेदनशीलता और राजनीतिक अपरिपक्वता का परिचायक है।

उधर, कांग्रेस का तर्क है कि यह एक समाजिक और स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़ी योजना है, जिसमें नेता की तस्वीर किसी ब्रांडिंग या प्रचार के लिए नहीं, बल्कि योजना के भरोसे का प्रतीक है। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हम महिलाओं को केवल वोट बैंक नहीं, सशक्त शक्ति के रूप में देखते हैं।

- Advertisement -spot_img

Trending

Bihar Assembly Election 2025: चुनाव आयोग का बड़ा आदेश:...

Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है। भारत निर्वाचन आयोग ने बड़ा कदम उठाते हुए...

Jharkhand News: मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों को बड़ी...

Ranchi News: झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मंईयां सम्मान योजना के तहत लाभुक महिलाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। सरकार द्वारा अप्रैल...

Bihar Assembly Election 2025: AIMIM की महागठबंधन में एंट्री...

Desk: बिहार की राजनीति में आगामी विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election 2025) से पहले हलचल तेज हो गई है। AIMIM के बिहार प्रदेश अध्यक्ष...

Bihar Election 2025: पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह...

Bihar Election 2025: से पहले राजनीति में बड़ा ट्विस्ट देखने को मिल रहा है। भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह के जन...

Jharkhand News: CRPF और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से...

लातेहार : झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है। राज्य के अलग अलग जिलों –...

Bihar Politics News: बाहुबली नेता अनंत सिंह सीएम नीतीश...

Bihar Politics News: बिहार की सियासत में एक बार फिर बाहुबली नेता अनंत सिंह चर्चा में हैं। रविवार को मंत्री अशोक चौधरी के घर...

RJD 28th foundation day: तेज प्रताप को पार्टी से...

Patna: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के 28वें स्थापना दिवस (RJD 28th foundation day) कार्यक्रम के मंच से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने पहली बार...

Popular