26.1 C
Jharkhand
Tuesday, February 10, 2026

Bihar Politics: केंद्रीय बजट पर सीएम नीतीश कुमार का आया रिएक्शन, कह दी ये बड़ी बात

Bihar Politics: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट 2026–27 की खुलकर सराहना की है।

उन्होंने इसे विकसित भारत के लक्ष्य की ओर बढ़ता हुआ, सकारात्मक और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया बजट बताया। मुख्यमंत्री के अनुसार इस बजट में देश की आर्थिक रफ्तार तेज करने और रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के लिए कई अहम कदम शामिल हैं।

Bihar Politics: सात हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर की घोषणा से बिहार को सीधा लाभ

नीतीश कुमार ने कहा कि सात हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर की घोषणा से बिहार को सीधा लाभ मिलेगा, खासकर वाराणसी–सिलीगुड़ी कॉरिडोर से राज्य की कनेक्टिविटी मजबूत होगी। वहीं 20 नए राष्ट्रीय जलमार्गों और पटना-वाराणसी में जहाज मरम्मत सुविधाओं से व्यापार और निर्यात को गति मिलेगी।

टेक्सटाइल पार्क, सेमीकंडक्टर सेक्टर में निवेश और पूर्वोदय राज्यों पर विशेष फोकस से बिहार में उद्योग, शहरी विकास और युवाओं के लिए नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular