Bihar Politics News: बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बजते ही सियासी बयानबाजी ने नया रंग पकड़ लिया है। एनडीए और महागठबंधन के बीच शब्दों के तीर लगातार चल रहे हैं। ताज़ा हमला बेगूसराय से सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने किया है, जिन्होंने महाभारत का उदाहरण देते हुए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव पर सीधा वार किया।
Highlights:
JPSC ने पॉलिटेक्निक ब्याख्याता विज्ञापन किया रद्द, अब नई नियमावली के तहत होगी भर्ती
Bihar Politics News: “धृतराष्ट्र जैसे लालू, दुर्योधन जैसे तेजस्वी”
गिरिराज सिंह ने कहा कि लालू प्रसाद हर हाल में चाहते हैं कि उनका बेटा मुख्यमंत्री बने। लेकिन जैसे महाभारत में धृतराष्ट्र अपने पुत्र दुर्योधन को गद्दी पर नहीं बैठा पाए, वैसे ही तेजस्वी यादव का मुख्यमंत्री बनने का सपना भी अधूरा रह जाएगा।यह बदला हुआ बिहार है। जनता जानती है कि अगर दुर्योधन राजा बनेगा तो सिर्फ महाभारत ही करेगा।
Hazaribagh Land Scam: जमीन घोटाले मामले में सेवानिवृत्त IAS अधिकारी विनोद चंद्र झा गिरफ्तार
Bihar Politics News: “90 का दशक बिहार नहीं भूला”
गिरिराज सिंह ने लालू प्रसाद यादव के शासनकाल पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार की जनता अब 90 के दशक की अराजकता नहीं भूल सकती। उस दौर में सड़कें टूटी-फूटी थीं, स्कूलों में भवन नहीं थे, अस्पतालों में कुत्ते सोते थे और लोग बिजली-पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित रहते थे।” गिरिराज सिंह ने दावा किया कि आज बिहार बदल चुका है। बेगूसराय से पटना महज डेढ़ घंटे में पहुंच जाते हैं। राज्य में पांच जगहों पर एयरपोर्ट बन चुके हैं। लोग अब उस दौर की वापसी कभी नहीं चाहते।”
Bihar News: बिहार सरकार की बड़ी सख्ती, 146 सर्वेक्षण कर्मियों की सेवा कर दी समाप्त….
Bihar Politics News: पीएम मोदी की लाइन पर गिरिराज
इससे पहले गया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राजद और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला था। उन्होंने आरोप लगाया था कि जब ये दल सत्ता में आते हैं तो विकास योजनाओं का पैसा जनता तक नहीं पहुंचता, बल्कि इनके खजाने में चला जाता है। राजद और कांग्रेस का इतिहास सिर्फ भ्रष्टाचार और परिवारवाद से भरा है। इस बार जनता इन्हें सबक सिखाने को तैयार है।












