BMC Election Result: महाराष्ट्र नगर निगम चुनावों के नतीजों ने इस बार सियासी समीकरण पूरी तरह बदल दिए हैं। राज्य की 29 महानगरपालिकाओं में आए परिणामों में महायुति ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई जगहों पर निर्णायक बढ़त हासिल की है।
Highlights:
सबसे बड़ा उलटफेर मुंबई महानगरपालिका में देखने को मिला, जहां 25 वर्षों से चला आ रहा उद्धव ठाकरे की शिवसेना का वर्चस्व टूट गया। अब बीएमसी में महायुति का मेयर बनना लगभग तय माना जा रहा है।
BMC Election Result: मालेगांव में इस्लाम पार्टी सबसे बड़ी जीत
मुंबई में भाजपा और एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने संयुक्त रूप से चुनाव लड़ा, जबकि अजित पवार की पार्टी अलग मैदान में रही। दूसरी ओर, उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने शरद पवार के साथ गठबंधन किया, वहीं कांग्रेस वंचित बहुजन अघाड़ी के साथ उतरी।
मालेगांव नगर निगम में इस्लाम पार्टी सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरी, जहां पूर्व विधायक आसिफ शेख ने 84 में से 35 सीटें जीतकर सबको चौंका दिया। जीत के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इसे विकास के एजेंडे की जीत बताते हुए कार्यकर्ताओं से संयम और जिम्मेदारी के साथ काम करने की अपील की।

