Budget 2026-27: मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का तीसरा आम बजट आज संसद में पेश किया जा रहा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्तीय वर्ष 2026–27 का बजट सुबह 11 बजे डिजिटल टैब के जरिए रखेंगी। यह उनका लगातार नौवां बजट होगा, जिसे देश की अर्थव्यवस्था के भविष्य के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
Highlights:
Budget 2026-27: एमएसएमई और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर पर रहेगा जोर
सूत्रों के मुताबिक इस बार बजट भाषण अपेक्षाकृत विस्तृत हो सकता है, जिसमें अब तक की आर्थिक उपलब्धियों के साथ आने वाले वर्षों की स्पष्ट रणनीति सामने आएगी। “विकसित भारत 2047” के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए सरकार का जोर एमएसएमई, इंफ्रास्ट्रक्चर और डिफेंस सेक्टर पर रहने की उम्मीद है।
विशेषज्ञों का मानना है कि एमएसएमई को आसान क्रेडिट, कम कंप्लायंस और निर्यात बढ़ाने से जुड़ी राहत मिल सकती है। वहीं, रक्षा तैयारियों को मजबूत करने और सड़क, रेलवे व शहरी परियोजनाओं के लिए रिकॉर्ड आवंटन की संभावना जताई जा रही है। इस बजट में कर राहत से ज्यादा फोकस विकास की रफ्तार बनाए रखने पर रहेगा।

