20 हजार की रिश्वत लेते पकड़े गए सरकारी अफसर, चतरा में एसीबी की सख्त कार्रवाई
चतरा: जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला आयुष पदाधिकारी राम प्रकाश वर्मा को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।
Highlights:
जानकारी के अनुसार, आरोपी अधिकारी पर एक लाभार्थी से काम के एवज में घूस मांगने का आरोप था। पीड़ित ने इसकी शिकायत एसीबी से की थी। शिकायत की पुष्टि होने के बाद एसीबी की टीम ने जाल बिछाकर ट्रैप ऑपरेशन चलाया। जैसे ही अधिकारी ने 20 हजार रुपये की रिश्वत ली, टीम ने मौके पर ही दबोच लिया।
गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम आरोपी को अपने साथ ले गई और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी से पूछताछ के साथ-साथ उसके कार्यालय और अन्य स्थानों की भी जांच की जा सकती है।
इस कार्रवाई को लेकर आम लोगों में संतोष देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए ऐसी सख्त कार्रवाई बेहद जरूरी है। एसीबी ने साफ किया है कि भ्रष्टाचार के मामलों में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
ALSO READ:http://Dumka News: दुमका में सीएम का सीधा संवाद, लापरवाही…

