22.2 C
Jharkhand
Wednesday, October 29, 2025

Corona Virus Return : कोरोना अलर्ट! देश में बढ़े केस, नया वेरिएंट JN.1 कितना खतरनाक?

नई दिल्ली:  कोरोना वायरस एक बार फिर दुनिया में सक्रिय हो गया है। सिंगापुर और हांगकांग के साथ अब भारत में भी मामलों में इजाफा देखने को मिल रहा है। नया वेरिएंट JN.1, ओमिक्रॉन के BA.2.86 वंश से जुड़ा है और तेजी से फैलने की क्षमता रखता है।

भारत में क्या स्थिति है?
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब तक 257 एक्टिव केस हैं, लेकिन महाराष्ट्र, केरल और तमिलनाडु में मामले धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं। मुंबई के केईएम अस्पताल में हाल ही में दो मौतें भी दर्ज की गई हैं।

क्या JN.1 ज्यादा खतरनाक है?
फिलहाल कोई ठोस प्रमाण नहीं है कि यह वेरिएंट ज्यादा घातक है, लेकिन इम्यूनिटी कमजोर लोगों, बुजुर्गों और नवजातों के लिए यह चिंता का कारण बन सकता है।

दुनिया में कहां-कहां बढ़े केस?
सिंगापुर में 19 दिनों में 3000 केस सामने आए हैं, जबकि हांगकांग में वायरस से 30 मौतें हो चुकी हैं।

क्या वैक्सीन काम करेगी?
नए वेरिएंट पर पुरानी वैक्सीन का असर कम है, लेकिन XBB.1.5 बूस्टर डोज को असरदार माना जा रहा है। WHO के अनुसार, यह गंभीरता को 19% से 49% तक कम कर सकता है।

बचाव ही सबसे बड़ा उपाय:

मास्क पहनें

भीड़ से बचें

हाथ साफ रखें

लक्षण दिखें तो डॉक्टर से मिलें

सावधानी बरतें, लापरवाही न करें

 

- Advertisement -spot_img

Trending

अंतरराष्ट्रीय: भारत-पाक टकराव पर बोले ट्रंप: “हमने व्यापार के...

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया है कि भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव को समाप्त...

Big Breaking: बिहार चुनाव में महागठबंधन का ‘तेजस्वी प्रण...

Big Breaking: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर महागठबंधन ने मंगलवार को अपना घोषणा पत्र ‘तेजस्वी प्रण पत्र’ जारी किया। पटना के होटल मौर्या...

Jharkhand News: मध्य प्रदेश के मंत्री द्वारा सोफिया कुरैशी...

Jharkhand News: झारखंड सरकार में मंत्री इरफान अंसारी ने मविजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी पर कड़ी नाराज़गी जताई...

मंत्री Ramdas Soren की हालत स्थिर, ऑपरेशन पर आज...

Ranchi: झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन (Ramdas Soren)की तबीयत में फिलहाल कोई बड़ा सुधार नहीं हुआ है, लेकिन उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई...

Bihar Politics News: ‘प्रधानमंत्री की यात्राओं से घबरा गया...

Bihar Politics News: केंद्रीय मंत्री एवं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने विपक्षी दलों पर जोरदार हमला करते हुए कहा है...

Constable Recruitment Paper Leak Case में पूर्व DGP एस.के....

Patna: बिहार में सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक कांड (Constable Recruitment Paper Leak Case) में पूर्व डीजीपी और केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के...

बिहार चुनाव 2025: एनडीए में सब कुछ ठीक! चिराग...

बिहार चुनाव 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले एनडीए के अंदर चल रही नाराजगी और सीट बंटवारे को लेकर सस्पेंस अब खत्म हो...

Popular