22.2 C
Jharkhand
Wednesday, October 29, 2025

Dhanbad News: CM नीतीश पर क्यों गरजे मंत्री इरफान अंसारी, कह दी बड़ी बात

Dhanbad: कांग्रेस की ओर से निकाली जा रही संविधान बचाओ यात्रा सोमवार को धनबाद पहुंची, जहां झारखंड सरकार के मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने रैली में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला।

मंत्री अंसारी ने कहा कि देश में आज संविधान और लोकतंत्र के मूल्यों पर खतरा मंडरा रहा है। भाजपा सरकार हर वर्ग के अधिकारों का हनन कर रही है — चाहे वह आदिवासी हों, हिंदू हों या मुसलमान। सबके साथ अन्याय हो रहा है और यह यात्रा उसी के खिलाफ एक निर्णायक कदम है।

उन्होंने कहा, “संविधान बचाने की यह लड़ाई अब जन आंदोलन बन चुकी है। जनता हमारे साथ है और भाजपा के अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद कर रही है।”

सीएम नीतीश कुमार को आड़े हाथों लेते हुए मंत्री अंसारी ने कहा कि जो व्यक्ति कभी अल्पसंख्यकों के समर्थन से सत्ता में आए, आज वही उनके हक की आवाज उठाने वालों पर मुकदमे करवा रहे हैं। राहुल गांधी के खिलाफ की गई साजिश का राजनीतिक खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जनता सबकुछ देख रही है और समय आने पर करारा जवाब देगी।

रैली में भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और आमजन भी शामिल हुए। मंच से संविधान की रक्षा और लोकतंत्र की बहाली का संकल्प लिया गया।

- Advertisement -spot_img

Trending

CM Nitish Kumar की बिहार की बेटियों को बड़ा...

Patna: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) लगातार बड़े फैसलों से सियासी तापमान बढ़ा रहे हैं। कैबिनेट द्वारा सरकारी...

Hazaribagh: बड़कागांव में हाथियों का आतंक, 60 घर ध्वस्त,...

Hazaribagh: झारखंड के हजारीबाग जिले के बड़कागांव प्रखंड में जंगली हाथियों का आतंक ग्रामीणों के लिए विकराल संकट बन गया है। बीते सात दिनों...

Jharkhand News: रांची से रामगढ़ तक कांग्रेस में बड़ा...

Jharkhand News: झारखंड कांग्रेस ने लंबे इंतज़ार के बाद जिला अध्यक्षों की नई सूची जारी कर दी है। इस बार पार्टी ने संगठनात्मक पुनर्गठन...

Palamu News: वज्रपात की चपेट में आकर एक ही...

Palamu News: पांकी प्रखंड के केकरगढ़ पंचायत अंतर्गत जोल्हबिघा गांव में बुधवार शाम एक हृदयविदारक हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की...

Ranchi News : दलालों की पकड़ से निकली ज़िंदगी!...

Ranchi News : राजधानी रांची से मानव तस्करी की एक बड़ी साजिश को रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने समय रहते नाकाम कर दिया है।...

Bihar News: बीड़ी और बिहार पर विवादित पोस्ट पर...

Bihar News: केंद्र सरकार द्वारा बीड़ी पर जीएसटी घटाने के फैसले के बाद केरल कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम ने एक विवादित पोस्ट साझा...

Bihar Politics News: एक करोड़ नौकरी का सपना या...

Bihar Politics NewsPatna: बिहार कैबिनेट द्वारा अगले पांच वर्षों में एक करोड़ रोजगार देने के प्रस्ताव पर मुहर लगते ही सियासी घमासान तेज हो...

Popular