22.2 C
Jharkhand
Wednesday, October 29, 2025

Hazaribagh News: पटना से रांची आ रही बसों से 3000 किलो नकली पनीर बरामद, खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई

Hazaribag:  झारखंड – हजारीबाग जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की एक बड़ी कार्रवाई में करीब 3000 किलो नकली पनीर बरामद किया गया है। यह पनीर पटना के बख्तियारपुर और मनेर से लोड होकर रांची जा रही दो बसों में पाया गया। कार्रवाई की अगुवाई खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी चंद्र प्रकाश दुगी ने की, जो मुख्य खाद्य सुरक्षा आयुक्त अनंत कुमार के निर्देश पर देर रात की गई छापेमारी का हिस्सा थी।

बस ड्राइवरों से पूछताछ के बाद पता चला कि यह पनीर रांची में अनलोड किया जाना था। नकली पनीर की पुष्टि के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधीक्षक को सूचना दी और अनुमंडल पदाधिकारी बैजनाथ कामती के नेतृत्व में संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया गया।

जांच में यह स्पष्ट हुआ कि पकड़ा गया सारा पनीर नकली और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। हालांकि, इस दौरान कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी, लेकिन दोनों बस मालिकों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। संतोषजनक उत्तर न मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

चंद्र प्रकाश दुगी ने बताया कि आने वाले दिनों में हजारीबाग के होटलों और दुकानों में भी जांच अभियान चलाया जाएगा ताकि नकली पनीर के उपयोग को रोका जा सके।

अनुमंडल पदाधिकारी बैजनाथ कामती ने बताया कि उन्हें लगातार सूचना मिल रही थी कि बिहार से नकली पनीर लाकर हजारीबाग, रांची और रामगढ़ के बाजारों में खपाया जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर विशेष टीम गठित कर यह कार्रवाई की गई।

इस पूरे अभियान से आम जनता में संतोष और सुरक्षा की भावना देखी जा रही है। लोग प्रशासन की तत्परता की सराहना कर रहे हैं, जिससे एक गंभीर खाद्य संकट को समय रहते टाल दिया गया।

- Advertisement -spot_img

Trending

Patna Paras Hospital Murder: हथियार लहराते घुसे, गोली मारी...

Patna Paras Hospital Murder: राजधानी पटना में गुरुवार सुबह एक चौंकाने वाली और बेहद सनसनीखेज घटना सामने आई है। शहर के चर्चित प्राइवेट अस्पताल पारस...

Bihar Politics News: क्रोनोलॉजी समझिए, 71 हजार करोड़ का...

Bihar Politics NewsPatna: मानसून सत्र के दौरान सदन में पेश की गई सीएजी रिपोर्ट ने बिहार की सियासत में हलचल मचा दी है। रिपोर्ट...

Bihar Politics News: सांसद गिरधारी यादव की ज़ुबान बनी...

Bihar Politics News: बिहार की राजनीति में एक बार फिर उबाल आ गया है। जेडीयू सांसद गिरधारी यादव को चुनाव आयोग के वोटर लिस्ट...

Jharkhand News: 27 मई को विधि-व्यवस्था पर सीएम हेमंत...

रांची: झारखंड में कानून-व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 27 मई को एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक करने जा रहे हैं। यह बैठक राजधानी रांची...

Bihar Election 2025 में तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान:...

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच आरजेडी नेता और ‘इंडिया गठबंधन’ के मुख्यमंत्री पद के संभावित चेहरे तेजस्वी यादव ने पंचायत प्रतिनिधियों...

Bihar Election 2025: चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान: 90...

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर चुनाव आयोग ने कई अहम बदलावों की घोषणा की है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार...

Jharkhand News: झारखंड के इन 5 जिलों में कल...

झारखंड के 5 जिलों और गोमिया विधानसभा क्षेत्र में भी होगा अभ्यास, 1971 के बाद देश की सबसे बड़ी नागरिक सुरक्षा ड्रिल रांची: भारत और...

Popular