22.2 C
Jharkhand
Wednesday, October 29, 2025

Jamshedpur: जमशेदपुर में अंतरराज्यीय लूट गिरोह का भंडाफोड़, 7 अपराधी हथियारों समेत गिरफ्तार

Jamshedpur: शहर में लूट, डकैती और छिनतई की बढ़ती घटनाओं पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय अपराधी गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरोह का सरगना हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी उर्फ रितिक उर्फ बोनी बताया जा रहा है, जो गोलमुरी का निवासी है।

इस गैंग के अन्य सदस्य हैं:

हरपाल सिंह उर्फ गबरू

मनप्रीत सिंह

राहुल रजक

परमजीत सिंह उर्फ प्रेम

गुरजीत सिंह उर्फ विशाल उर्फ तक्को

और माइकल मोर्बिन उर्फ पीयूष सिंह जो धनबाद के पाथरडीह का रहने वाला है।

पुलिस ने बरामद किए हथियार और वाहन

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से भारी मात्रा में सामान बरामद किया है, जिसमें शामिल हैं:

एक पिस्तौल, दो मैग्जीन और आठ जिंदा कारतूस

लोहे का चापड़, खंती और गुप्ती

दो डिफेंस स्प्रे

तीन मोबाइल फोन

एक बाइक, एक स्कूटी और एक कार

घटना को अंजाम देने से पहले पकड़ा गया गिरोह

सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि यह गिरोह केवल जमशेदपुर ही नहीं, बल्कि धनबाद, रांची और अन्य राज्यों के शहरों में भी वारदातों को अंजाम देता रहा है। गुरुवार देर रात यह गिरोह नीलडीह इलाके में झाड़ियों के पास किसी बड़ी घटना की तैयारी में था। लेकिन समय रहते पुलिस ने घेराबंदी कर सभी को दबोच लिया।

सुरक्षा एजेंसियों को मिली बड़ी सफलता

इस कार्रवाई को जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय इस गैंग का पकड़ा जाना शहर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने की दिशा में अहम कदम है।

इसे भी पढ़ेः https://www.newsinfolive.com/ranchi-news-youth-identified-on-sirmatoli-flyover-identified-police-seized-bike-accused-absconding/सिरमटोली फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाला युवक चिन्हित, पुलिस ने बाइक जब्त की – आरोपी फरार

जमशेदपुर अपराध, लूट गिरोह गिरफ्तार, डकैती गिरोह, अंतरराज्यीय गैंग, झारखंड पुलिस, Jamshedpur Robbery Gang, Inter-State Robbery, Jamshedpur Crime News, हथियार बरामद, SP कुमार शिवाशीष, झारखंड न्यूज

- Advertisement -spot_img

Trending

Khunti News: खूंटी में बड़ी नक्सली साजिश नाकाम: बनमगड़ा...

Khunti News: सुरक्षाबलों ने खूंटी जिले के अड़की थाना क्षेत्र में स्थित घने बनमगड़ा जंगल में नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को विफल कर...

Sahibganj Incident News: गंगा नदी में बड़ा हादसा, नाव...

Sahibganj Incident News: झारखंड के साहिबगंज जिले में आज सुबह गंगा नदी में एक बड़ा हादसा हो गया। गदाई दियारा क्षेत्र में एक ओवरलोड...

Bihar News: बिहार सरकार की बड़ी सख्ती, 146 सर्वेक्षण...

Bihar News: राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने हड़ताल पर गए विशेष सर्वेक्षण...

Big Breaking: केंद्रीय मंत्री संजय सेठ को धमकी देने...

Big BreakingRanchi: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को फोन पर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को रांची पुलिस ने धनबाद...

Ranchi News: पहली सोमवारी पर रांची में उमड़ा श्रद्धा...

Ranchi News: सावन मास की पहली सोमवारी पर राजधानी रांची शिवभक्ति के रंग में रंगी नजर आई। अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी...

Prashant Kishor News: आरा में जनसभा के दौरान बिगड़ी...

Prashant Kishor NewsAara : बिहार में जन सुराज यात्रा के माध्यम से राजनीति में बदलाव की अलख जगा रहे चुनावी रणनीतिकार और जन सुराज...

Dhanbad News: KYC Update के नाम पर साइबर ठगी...

धनबाद में साइबर ठग गिरफ्तार: KYC Update के नाम पर कर रहा था ठगी, यूपी-बिहार में कर चुका है लाखों की ठगीधनबाद: झारखंड के...

Popular