22.2 C
Jharkhand
Wednesday, October 29, 2025

Jamshedpur News: दामोदर बचाओ अभियान के तहत सरयू राय ने खोली डीवीसी की पोल, पर्यावरण मानकों की अनदेखी, प्रदूषण फैलाने के लगाए आरोप

Jamshedpur: जमशेदपुर पश्चिम से जदयू विधायक सरयू राय ने शनिवार को दामोदर बचाओ अभियान के तहत चंद्रपुर स्थित डीवीसी प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्लांट द्वारा दामोदर नदी में पर्यावरण मानकों की अनदेखी और प्रदूषण फैलाने के गंभीर आरोप लगाए।

निरीक्षण के बाद बोकारो सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए सरयू राय ने कहा कि कंपनियां भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय की गाइडलाइंस का पालन नहीं कर रही हैं। उनका मुख्य उद्देश्य केवल उत्पादन बढ़ाना रह गया है, जबकि पर्यावरण संरक्षण की अनदेखी की जा रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि डीवीसी चंद्रपुर प्लांट द्वारा ऐश पाउंड (राख जलाशय) से निकलने वाले अपशिष्ट जल को रोकने के नाम पर दामोदर नदी में एक स्थायी संरचना खड़ी कर दी गई है, जो सीधे तौर पर केंद्रीय गाइडलाइंस का उल्लंघन है।”कंपनियां केवल उत्पादन बढ़ाने में लगी हैं, लेकिन पर्यावरण को पूरी तरह से दूषित कर रही हैं। दामोदर नदी में बनाया गया स्थायी स्ट्रक्चर नियमों के खिलाफ है।”

सरयू राय ने सरकार से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है और संकेत दिए कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ, तो वह जन आंदोलन का रास्ता भी अपना सकते हैं।

Damodar river pollution, JDU news, Environmental violation, DVC news

- Advertisement -spot_img

Trending

RIMS-2 का नया नाम शिबू सोरेन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल...

Ranchi : रांची में बनने वाले रिम्स-2 (RIMS-2) को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। अब इस मेडिकल संस्थान का नाम झारखंड मुक्ति मोर्चा...

Bihar Cabinet News: बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: अल्पसंख्यक...

Bihar Cabinet News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज बिहार कैबिनेट की अहम बैठक आयोजित हुई, जिसमें कुल 30 महत्वपूर्ण एजेंडों पर मुहर...

Jharkhand News: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर झारखंड सहायक...

Jharkhand News : झारखंड सहायक आचार्य नियुक्ति परीक्षा के परिणाम में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में स्पष्ट किया...

बिहार चुनाव 2025: दो चरणों में होगा मतदान, 12...

बिहार चुनाव 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी अपडेट निकलकर सामने आ रही है। बिहार में इस बार राज्य में दो चरणों में...

बिहार कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला, मंत्रियों की...

बिहार कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला: मंत्रियों की सैलरी और भत्तों में बढ़ोतरी, सरकारी कर्मचारियों को भी मिला लाभपटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की...

Big Breaking: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखें घोषित, दो...

Big Breaking: बिहार की सियासत में बड़ा ऐलान हो गया है। चुनाव आयोग ने रविवार को नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विधानसभा चुनाव...

Gumla News: झारखंड के गुमला जिले में यूट्यूब वीडियो...

गुमला: गुमला जिले के चैनपुर प्रखंड अंतर्गत बारडीह पंचायत के केवना गांव में उस समय हलचल मच गई जब कोरवा जनजाति के पांच परिवारों...

Popular