27.7 C
Jharkhand
Thursday, October 30, 2025

Jharkhand News: CRPF और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से हिल गया नक्सली नेटवर्क, मारा गया जेजेएमपी सुप्रीमो पप्पू लोहरा

लातेहार : झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है। राज्य के अलग अलग जिलों – चाईबासा, लातेहार और बोकारो में बीते पांच महीनों में सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है। इस अवधि में कुल 17 नक्सलियों और उग्रवादियों को मुठभेड़ों में मार गिराया गया है। 2006-07 में प्रतिबंधित नक्सली संगठन झारखंड जन्म मुक्ति परिषद का सुप्रीमो पप्पू लोहरा उर्फ सोमदेव लोहरा मुठभेड़ में मारा गया. सुप्रीमो पप्पू लोहरा पर पलामू, गढ़वा और लातेहार में दर्जनों नक्सली घटनाओं को अंजाम देता था.

मारे गए उग्रवादियों में कई कुख्यात और इनामी नक्सली शामिल थे। इनमें एक करोड़ रुपये के इनामी एक नक्सली, 25 लाख के एक, 15 लाख के एक और 10 लाख रुपये के दो इनामी उग्रवादी भी मारे गए हैं। बताया जा रहा है कि साल 2025 में अब तक की यह सबसे बड़ी सफलता है, जो पिछले पांच वर्षों के मुकाबले सबसे प्रभावशाली कार्रवाई के रूप में सामने आई है।

आंकड़ों में झारखंड की नक्सल विरोधी सफलता:

2020: 18 नक्सली ढेर

2021: 8 नक्सली

2022: 12 नक्सली

2023: 14 नक्सली

2024: 11 नक्सली

2025 (मई तक): 17 नक्सली मारे जा चुके हैं

हालांकि इन अभियानों में सुरक्षा बलों को भी नुकसान उठाना पड़ा है। पिछले पांच वर्षों में कुल 20 जवान शहीद हुए हैं।

नक्सलवाद सिमटा, अब सिर्फ पांच जिले प्रभावित:

राज्य सरकार और सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई के चलते झारखंड में अब केवल पांच जिले (गिरिडीह, गुमला, लातेहार, लोहरदगा और पश्चिमी सिंहभूम) ही नक्सल प्रभाव की चपेट में हैं। राष्ट्रीय स्तर पर जारी सूची के अनुसार, देश के सर्वाधिक प्रभावित 12 जिलों में झारखंड का सिर्फ पश्चिमी सिंहभूम ही शामिल है।

जानकारों का कहना है कि राज्य में नक्सल समस्या अब 95 फीसदी तक खत्म हो चुकी है। बचे हुए क्षेत्रों में भी नक्सली अब छोटे-छोटे समूहों में बंट गए हैं और संगठित गतिविधियों की बजाय आगजनी और व्हाट्सएप कॉल के जरिए व्यापारियों से रंगदारी की मांग जैसे छिटपुट अपराधों में संलग्न हैं।

- Advertisement -spot_img

Trending

Jharkhand Politics News: अटल की जगह टेरेसा? नाम बदलने...

Jharkhand Politics NewsRanchi: झारखंड सरकार के अटल मोहल्ला क्लिनिक का नाम बदलकर "मदर टेरेसा एडवांस क्लिनिक" रखने के फैसले पर सियासत गरमा गई है।...

Deoghar News: परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा ऐसी...

Deoghar News: श्रावणी मेला को लेकर देवघर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। बाबा बैद्यनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते...

झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: बालू घाटों के आवंटन...

Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य में बालू घाटों और अन्य लघु खनिजों के आवंटन पर बड़ा फैसला लिया है। कोर्ट ने बुधवार को हुई...

Bihar Election 2025 में हड़कंप, नामांकन के बाद RJD...

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच सासाराम सीट से आरजेडी उम्मीदवार सत्येंद्र साह की गिरफ्तारी ने सियासत को गरमा दिया है।...

Bihar News: बुरे फंसे सांसद पप्पू यादव! आचार संहिता...

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की घोषणा के साथ ही राज्य में आचार संहिता लागू हो चुकी है, लेकिन पूर्णिया के सांसद राजेश...

Bihar Politics News: SIR पर विपक्ष का काला विरोध,...

Bihar Politics NewsPatna: बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान आज विपक्षी दलों ने State Institute of Reforms (SIR) के मुद्दे पर काले कपड़े...

Jharkhand News: झारखंड की नई उत्पाद नीति 1 जुलाई...

Ranchi: झारखंड सरकार की बहुप्रतीक्षित नई उत्पाद नीति तय समय पर लागू नहीं हो पाएगी। राज्य के उत्पाद मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने स्पष्ट किया...

Popular