25.7 C
Jharkhand
Thursday, October 30, 2025

Jharkhand News/ Jamshedpur : आत्महत्या या कुछ और? टाटा स्टील कर्मी ने पत्नी-बच्चों संग की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

 जमशेदपुर: खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया चित्रगुप्त नगर से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां टाटा स्टील में कार्यरत एक वरिष्ठ प्रबंधक ने कैंसर की बीमारी से जूझते हुए अपनी पत्नी और दो मासूम बेटियों के साथ आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

मृतक की पहचान कृष्ण कुमार (40 वर्ष) के रूप में हुई है, जो टाटा स्टील में सीनियर मैनेजर पद पर कार्यरत थे। उनके साथ पत्नी डोली देवी (35 वर्ष), बड़ी बेटी पूजा कुमारी उर्फ मैया और छोटी बेटी (उम्र लगभग 6 वर्ष) ने भी फांसी लगाकर जान दे दी।

बीमारी बनी वजह?
मृतक के पिता के अनुसार, कृष्ण कुमार कैंसर से पीड़ित थे और हाल ही में इलाज के लिए मुंबई गए थे। चिकित्सकों ने उन्हें कीमोथेरेपी की सलाह दी थी, जो जमशेदपुर में भी उपलब्ध है। इलाज के लिए कंपनी से छुट्टी भी ली गई थी। इसी बीच, शनिवार रात से पूरा परिवार घर से बाहर नहीं निकला, जिससे चिंता बढ़ी।

दरवाजा तोड़ा, तो दिखी भयावह तस्वीर 
स्थानीय लोगों की सूचना पर आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जब घर का दरवाजा तोड़ा गया, तो अंदर का दृश्य बेहद भयावह था। चारों सदस्य एक ही कमरे में फंदे से लटके हुए मिले।

पुलिस कर रही है जांच
पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच आत्महत्या के कारणों की पुष्टि कर रही है, लेकिन पुलिस अन्य संभावनाओं को भी खंगाल रही है।

इलाके में शोक की लहर
इस सामूहिक आत्महत्या की खबर फैलते ही पूरे कॉलोनी में मातम पसर गया। पड़ोसियों और स्थानीय लोगों में शोक और हैरानी का माहौल है।

 

- Advertisement -spot_img

Trending

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में बारिश ने तोड़े सारे...

Jharkhand Weather AlertRanchi: झारखंड में इस वर्ष मानसून ने रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया है। आमतौर पर जहां जून से सितंबर तक की पूरी बारिश...

Jharkhand News: 4 जून को झारखंड बंद का ऐलान,...

जमशेदपुर: रांची स्थित सीरम टोली सरना स्थल के समीप बनाए जा रहे फ्लाईओवर के रैंप को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। आदिवासी संगठनों...

Bihar Politics News: “जुगाड़ आयोग” बनकर रह गया है...

Bihar Politics News: बिहार में महागठबंधन की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है। आज पटना पहुंचे समाजवादी पार्टी (सपा) के...

CM Nitish Kumar की बिहार की बेटियों को बड़ा...

Patna: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) लगातार बड़े फैसलों से सियासी तापमान बढ़ा रहे हैं। कैबिनेट द्वारा सरकारी...

Bihar Police News: दोषी अफसर नहीं बनेंगे थानाध्यक्ष, मुख्यालय...

Bihar Police News: थानाध्यक्ष बनने के लिए सख्त नियम लागू, दोषी पुलिस अधिकारी नहीं होंगे तैनातपटना/मुजफ्फरपुर: बिहार पुलिस (Bihar Police) मुख्यालय ने थानों में...

Gumla News: झारखंड के गुमला जिले में यूट्यूब वीडियो...

गुमला: गुमला जिले के चैनपुर प्रखंड अंतर्गत बारडीह पंचायत के केवना गांव में उस समय हलचल मच गई जब कोरवा जनजाति के पांच परिवारों...

Jharkhnad News: “संवैधानिक संस्थाओं को जानबूझकर निष्क्रिय कर रही...

Ranchi: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य की हेमंत सोरेन...

Popular