Jharkhand News: जमशेदपुर में उद्योगपति के बेटे कैरव गांधी के अपहरण मामले से जुड़े अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार देर रात बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में साईं मंदिर के पास पुलिस और बदमाशों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हो गई। रात करीब ढाई से तीन बजे के बीच हुई इस कार्रवाई में तीनों अपराधी गोली लगने से घायल हो गए।
Highlights:
Jharkhand News: बिहार के गया और नालंदा जिले के रहने वाले हैं अपराधी
घायलों की पहचान गुड्डू सिंह, मोहम्मद इमरान और रमीज राजा के रूप में हुई है, जो बिहार के गया और नालंदा जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। तीनों कैरव गांधी अपहरण कांड के मुख्य आरोपी हैं और वारदात के बाद से फरार चल रहे थे। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने कार्बाइन समेत कई हथियार भी बरामद किए हैं।
पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया है। अधिकारियों के अनुसार पूछताछ में और अहम सुराग मिलने की संभावना है, जबकि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

