22.6 C
Jharkhand
Thursday, October 30, 2025

JPSC ने पॉलिटेक्निक ब्याख्याता विज्ञापन किया रद्द, अब नई नियमावली के तहत होगी भर्ती

Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने नौ साल पहले जारी किए गए पॉलिटेक्निक कॉलेजों में व्याख्याता नियुक्ति विज्ञापन को रद्द कर दिया है। यह फैसला उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के निर्देश पर लिया गया। अब नियुक्तियां झारखंड तकनीकी शिक्षा सेवा नियमावली-2024 के तहत की जाएंगी। इसके लिए विभाग जल्द ही नई अधियाचना आयोग को भेजेगा।

गौरतलब है कि जेपीएससी ने वर्ष 2016 में नियमित और बैकलॉग पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया था। इसके तहत 19 जनवरी 2017 तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे। कुल 87 पदों पर भर्ती होनी थी, जिनमें 80 नियमित और 7 बैकलॉग शामिल थे। नियमित पदों में सिविल इंजीनियरिंग (20), कंप्यूटर इंजीनियरिंग (14), मैकेनिकल इंजीनियरिंग (8), रसायन शास्त्र (10), गणित (8), भौतिकी (10), माइनिंग इंजीनियरिंग (4), मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग (2) और अंग्रेजी (4) विषय शामिल थे।

JPSC: नई भर्ती प्रक्रिया अद्यतन नियमावली के अनुरूप संचालित होगी

लंबे समय तक प्रक्रिया ठप रहने के बाद जनवरी 2023 में आयोग ने सिर्फ सिविल इंजीनियरिंग के 20 पदों पर प्राप्तांक जारी कर आपत्तियां आमंत्रित की थीं। हालांकि बाकी विषयों की चयन प्रक्रिया शुरू भी नहीं हो सकी। अब विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि पुराना विज्ञापन पूरी तरह से रद्द होगा और नई भर्ती प्रक्रिया अद्यतन नियमावली के अनुरूप संचालित होगी।

इस निर्णय से लंबे समय से नियुक्ति का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों में निराशा है, लेकिन सरकार का कहना है कि नई नियमावली पारदर्शिता और दक्षता सुनिश्चित करेगी। विभाग का दावा है कि नियमावली-2024 के आधार पर की जाने वाली नियुक्तियां अधिक सुव्यवस्थित और स्पष्ट मानकों पर आधारित होंगी।

 

- Advertisement -spot_img

Trending

बिहार चुनाव 2025 से पहले तेजस्वी को बड़ा झटका,...

बिहार चुनाव 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के ऐलान के बाद सियासी दलों में हलचल तेज हो गई है। टिकट बंटवारे की सुगबुगाहट के...

RIMS डायरेक्टर को मिली जानलेवा धमकी, बरियातू थाने में...

Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची स्थित RIMS (राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान) के डायरेक्टर डॉ. राजकुमार को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी...

Ranchi News: रांची में वट सावित्री व्रत की धूम:...

Ranchi: राजधानी रांची सहित आस-पास के क्षेत्रों में वट सावित्री व्रत की पारंपरिक धूम देखी गई। सोमवार की सुबह से ही सुहागिन महिलाएं अखंड...

Chhath Puja 2025: छठी मईया के गीतों से गूंजे...

Chhath Puja 2025: चार दिनों तक चलने वाला लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा 2025 मंगलवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ...

Jharkhnad News: झारखंड में समय से पहले मानसून की...

Ranchi: झारखंड में इस वर्ष मानसून समय से पहले दस्तक दे सकता है। राजधानी रांची समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में 30 मई तक...

Ranchi News: पहली सोमवारी पर रांची में उमड़ा श्रद्धा...

Ranchi News: सावन मास की पहली सोमवारी पर राजधानी रांची शिवभक्ति के रंग में रंगी नजर आई। अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी...

Bihar News: चुनाव से पहले नीतीश सरकार का एक...

Bihar News: बिहार सरकार ने समाज के वंचित वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने और योजनाओं को अधिक प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए...

Popular