Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की सियासत में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की ओर से सुनेत्रा पवार को राज्य का नया उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की तैयारी चल रही है। यह फैसला पार्टी अध्यक्ष और डिप्टी सीएम अजित पवार के असामयिक निधन के बाद सामने आई राजनीतिक परिस्थितियों के बीच लिया जा सकता है।
Highlights:
Maharashtra Politics: आज दोपहर 2 बजे ले सकती है शपथ
न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, एनसीपी ने 31 जनवरी 2026 को दोपहर 2 बजे मुंबई स्थित विधान भवन में अपने सभी विधायक (MLA) और विधान परिषद सदस्य (MLC) की अहम बैठक बुलाई है। पार्टी नेतृत्व ने सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों से समय पर मौजूद रहने का आग्रह किया है।
पार्टी सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में विधायक दल के नेता का औपचारिक चयन किया जाएगा। यदि सुनेत्रा पवार को नेता चुना जाता है, तो उनके जल्द शपथ ग्रहण की संभावना जताई जा रही है।
बताते चलें कि महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की विमान हादसे में मौत हो गयी थी जिसके बाद से यह पद खाली है।

