22.2 C
Jharkhand
Wednesday, October 29, 2025

Miss World 2025: थाईलैंड की ओपल सुचाता बनीं 72वीं मिस वर्ल्ड, इतिहास रचते हुए पहली बार देश को दिलाया खिताब

थाईलैंड की ओपल सुचाता ने 72वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता जीतकर इतिहास रच दिया है। यह पहली बार है जब थाईलैंड ने इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया है। सुचाता को यह ताज शनिवार को 2024 की मिस वर्ल्ड क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने पहनाया।

ओपल सुचाता पेशे से मॉडल हैं और इंटरनेशनल रिलेशन्स की छात्रा भी हैं। फिनाले के दौरान उन्होंने शानदार गाउन पहनकर दर्शकों और जूरी का दिल जीत लिया। उनके आत्मविश्वास और शालीनता ने उन्हें मिस वर्ल्ड 2025 का खिताब दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मनोविज्ञान में रुचि, समाज सेवा से गहरा जुड़ाव

विजेता ओपल न केवल खूबसूरती और बुद्धिमत्ता का संगम हैं, बल्कि सामाजिक सरोकारों से भी गहराई से जुड़ी हुई हैं। उन्हें मनोविज्ञान और मानव विज्ञान में विशेष रुचि है और वह भविष्य में एक राजनयिक बनकर दुनिया को बेहतर बनाना चाहती हैं। ओपल स्तन कैंसर से जुड़ी संस्थाओं में स्वयंसेवक के रूप में कार्य कर चुकी हैं। इसके अलावा उन्हें संगीत से भी गहरा लगाव है — वे उकेलेले (Ukulele) बजाने में पारंगत हैं।

ओपल के पास 16 बिल्लियां और 5 कुत्ते हैं, जो उनके पशु-प्रेम को दर्शाता है।

इथियोपिया की हासेट डेरेजे बनीं उपविजेता

मिस वर्ल्ड 2025 की रनर-अप बनीं इथियोपिया की हासेट डेरेजे एडमसु। इस वर्ष प्रतियोगिता का आयोजन भारत के तेलंगाना राज्य में हुआ, जहां एक महीने तक सांस्कृतिक कार्यक्रम, सामाजिक गतिविधियां और चुनौतीपूर्ण राउंड आयोजित किए गए। कुल 108 देशों की प्रतिभागियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया।

भारत की नंदिनी गुप्ता टॉप 8 से पहले हुईं बाहर

भारत की ओर से प्रतिनिधित्व कर रहीं नंदिनी गुप्ता टॉप 8 में पहुंचने से पहले ही प्रतियोगिता से बाहर हो गईं। यदि वह यह खिताब जीततीं, तो वह भारत की सातवीं मिस वर्ल्ड होतीं। भारत की ओर से आखिरी बार यह खिताब मानुषी छिल्लर ने 2017 में जीता था।

भारत की पहली मिस वर्ल्ड डॉ. रीता फारिया थीं, जिन्होंने 1966 में खिताब जीतने के साथ ही पहली एशियाई मिस वर्ल्ड बनने का गौरव प्राप्त किया था। इसके बाद ऐश्वर्या राय (1994), डायना हेडन (1997), युक्ता मुखी (1999) और प्रियंका चोपड़ा (2000) इस मुकाम तक पहुंची थीं।

- Advertisement -spot_img

Trending

Bihar News: बिहार की वोटर लिस्ट SIR में घुसे...

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है। चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष संक्षिप्त...

Ranchi News: कांके रोड में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज...

Ranchi News: राजधानी रांची में कांके रोड स्थित जोड़ा पुल के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, स्कूटी पर सवार मां-बेटी...

Bihar News: चुनाव से पहले सुरक्षा कड़ी; तेजस्वी और...

Bihar News: बिहार की सियासत में हलचल मचाने वाली एक बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और उपमुख्यमंत्री सम्राट...

Big Breaking: केंद्रीय मंत्री संजय सेठ को धमकी देने...

Big BreakingRanchi: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को फोन पर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को रांची पुलिस ने धनबाद...

Bihar Election 2025 से पहले कांग्रेस में बड़ा फेरबदल,...

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी रणनीति को धार देना शुरू कर दिया है। इसको देखते हुए कांग्रेस ने...

Ranchi News: रिम्स में चाय पीने के बाद डॉक्टर...

Ranchi News: रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में महिला डॉक्टर की हालत चाय पीने के बाद बिगड़ने का मामला लगातार तूल पकड़ रहा...

Maiyan Samman Yojna: रक्षाबंधन पर झारखंड सरकार का तोहफा,...

Maiyan Samman YojnaRanchi: रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर झारखंड सरकार ने राज्य की महिलाओं को खास तोहफा देते हुए ‘मईयां सम्मान योजना’ के तहत...

Popular