24.3 C
Jharkhand
Monday, March 30, 2026

Patna NEET Student Death: बिहार विधानसभा में उठा नीट छात्रा मौत का मुद्दा, उठी इंसाफ की मांग

Patna NEET Student Death: पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला बिहार विधानसभा के बजट सत्र में भी गरमाता नजर आया। सोमवार को शुरू हुए बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के अभिभाषण के दौरान विपक्षी विधायकों ने छात्रा को न्याय दिलाने की मांग उठाई।

जैसे ही राज्यपाल विकास कार्यों का जिक्र कर रहे थे, विपक्ष की ओर से सवाल आया-नीट छात्रा को इंसाफ कब मिलेगा? इस पर राज्यपाल कुछ पल के लिए रुके, फिर अपना भाषण जारी रखा।

Patna NEET Student Death: राज्य में थानों की संख्या 814 से बढ़कर 1380 हो गई

अपने संबोधन में राज्यपाल ने नवंबर 2005 के बाद बिहार में शिक्षा, स्वास्थ्य, कानून-व्यवस्था और बुनियादी ढांचे में हुए बदलावों को रेखांकित किया।

उन्होंने बताया कि राज्य में थानों की संख्या 814 से बढ़कर 1380 हो गई है। साथ ही सभी जिलों में मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों के निर्माण को बड़ी उपलब्धि बताया। महिला सशक्तिकरण और बेहतर कनेक्टिविटी का भी उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular