26.1 C
Jharkhand
Tuesday, February 10, 2026

Ranchi Crime: लालपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, 24 घंटे के भीतर तीनों कातिल गिरफ्तार

Ranchi Crime: राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। लोवर वर्द्धमान कंपाउंड स्थित धोबी घाट के पास हुई मारपीट में एक बुजुर्ग की जान चली गई। मृतक की पहचान मधेश्वर सिंह के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार 31 जनवरी 2026 की रात करीब आठ बजे मधेश्वर सिंह टहलने निकले थे। इसी दौरान मोहल्ले के रहने वाले अमन कच्छप और अनिकेत कच्छप से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों युवकों ने बुजुर्ग के साथ मारपीट शुरू कर दी।

Ranchi Crime: पिता-पुत्र समेत तीन गिरफ्तार

शोर सुनकर उनके पिता मुन्ना कच्छप भी मौके पर पहुंचे और मारपीट में शामिल हो गए। गंभीर रूप से घायल मधेश्वर सिंह मौके पर ही बेहोश हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पिता-पुत्र समेत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular