Ranchi Breaking: रांची के मेन रोड स्थित होटल केन में सोमवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। होटल में रिपेयरिंग का काम कर रहा एक मजदूर अचानक ऊँचाई से नीचे गिर पड़ा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
Highlights:
Ranchi Breaking: ठेकेदार और होटल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप
दुर्घटना के बाद इलाके में अफरा–तफरी मच गई और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में जुट गए। लोगों ने मृतक के शव को पुलिस द्वारा उठाने से रोकते हुए ठेकेदार और होटल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया।
हिन्दपीढ़ी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। ,स्थानीय लोगों ने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा और जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना ने सुरक्षा मानकों की अनदेखी को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

