22.7 C
Jharkhand
Thursday, October 30, 2025

Hazaribagh News: पटना से रांची आ रही बसों से 3000 किलो नकली पनीर बरामद, खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई

Hazaribag:  झारखंड – हजारीबाग जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की एक बड़ी कार्रवाई में करीब 3000 किलो नकली पनीर बरामद किया गया है। यह पनीर पटना के बख्तियारपुर और मनेर से लोड होकर रांची जा रही दो बसों में पाया गया। कार्रवाई की अगुवाई खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी चंद्र प्रकाश दुगी ने की, जो मुख्य खाद्य सुरक्षा आयुक्त अनंत कुमार के निर्देश पर देर रात की गई छापेमारी का हिस्सा थी।

बस ड्राइवरों से पूछताछ के बाद पता चला कि यह पनीर रांची में अनलोड किया जाना था। नकली पनीर की पुष्टि के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधीक्षक को सूचना दी और अनुमंडल पदाधिकारी बैजनाथ कामती के नेतृत्व में संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया गया।

जांच में यह स्पष्ट हुआ कि पकड़ा गया सारा पनीर नकली और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। हालांकि, इस दौरान कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी, लेकिन दोनों बस मालिकों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। संतोषजनक उत्तर न मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

चंद्र प्रकाश दुगी ने बताया कि आने वाले दिनों में हजारीबाग के होटलों और दुकानों में भी जांच अभियान चलाया जाएगा ताकि नकली पनीर के उपयोग को रोका जा सके।

अनुमंडल पदाधिकारी बैजनाथ कामती ने बताया कि उन्हें लगातार सूचना मिल रही थी कि बिहार से नकली पनीर लाकर हजारीबाग, रांची और रामगढ़ के बाजारों में खपाया जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर विशेष टीम गठित कर यह कार्रवाई की गई।

इस पूरे अभियान से आम जनता में संतोष और सुरक्षा की भावना देखी जा रही है। लोग प्रशासन की तत्परता की सराहना कर रहे हैं, जिससे एक गंभीर खाद्य संकट को समय रहते टाल दिया गया।

- Advertisement -spot_img

Trending

Bihar Election 2025: पूर्व मंत्री मोनाजिर हसन ने जन...

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले प्रशांत किशोर की जनसुराज को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और...

Ranchi: रातू रोड फ्लाईओवर का नाम शहीद रघुनाथ महतो...

रांची: टोटेमिक कुड़मी-कुरमी महतो समाज के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से राजभवन में मुलाकात कर एक अहम मांग...

Bihar Politics News: तेजस्वी यादव का केंद्र और नीतीश...

Bihar Politics News: पटना से शेखपुरा के लिए वोट अधिकार यात्रा पर निकले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार और बिहार के मुख्यमंत्री...

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट,...

Jharkhand Weather AlertRanchi: झारखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के कई जिलों में...

Ranchi News: कांके रोड में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज...

Ranchi News: राजधानी रांची में कांके रोड स्थित जोड़ा पुल के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, स्कूटी पर सवार मां-बेटी...

Ranchi News: सुखदेवनगर में आपसी विवाद के बाद फायरिंग,...

Ranchi News: राजधानी रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत विद्यानगर में आपसी विवाद के बाद मारपीट और फायरिंग की सनसनीखेज घटना सामने आई...

बिहार चुनाव 2025 से पहले तेजस्वी को बड़ा झटका,...

बिहार चुनाव 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के ऐलान के बाद सियासी दलों में हलचल तेज हो गई है। टिकट बंटवारे की सुगबुगाहट के...

Popular