22.2 C
Jharkhand
Thursday, October 30, 2025

Siramtoli Flyover: जिस फ्लाईओवर पर हुआ था विरोध, अब उसी पर चला सीएम हेमंत सोरेन का मास्टरस्ट्रोक

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक बार फिर से राजनीतिक सूझबूझ का परिचय देते हुए सिरमटोली फ्लाईओवर को वरिष्ठ आदिवासी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. कार्तिक उरांव के नाम पर समर्पित करने की घोषणा की है। यह फैसला एक ओर झारखंड की आदिवासी विरासत को सम्मान देने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है, वहीं दूसरी ओर हाल के विरोध प्रदर्शनों को भी एक सधा हुआ जवाब।

दरअसल, 4 जून को झारखंड बंद के दौरान पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता गीताश्री उरांव को इसी फ्लाईओवर के रैंप निर्माण के विरोध में गिरफ्तार किया गया था। अब सरकार ने उसी फ्लाईओवर को उनके पिता कार्तिक उरांव के नाम पर कर एक मजबूत राजनीतिक संदेश देने की कोशिश की है।

उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा, “हम अपने पूर्वजों को सम्मान देना अपना कर्तव्य मानते हैं। आदिवासी समाज ने राज्य निर्माण से लेकर इसके विकास में अहम भूमिका निभाई है और हम उनकी विरासत को संरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।” यह कदम न केवल आदिवासी समाज को साधने की एक रणनीति है, बल्कि हालिया विरोधों को सम्मानजनक तरीके से शांत करने का प्रयास भी है।

कार्तिक उरांव न सिर्फ झारखंड बल्कि पूरे देश में आदिवासी अधिकारों की आवाज रहे हैं। उनके नाम पर फ्लाईओवर का नामकरण एक प्रतीकात्मक निर्णय है, जो राज्य की राजनीतिक दिशा को भी प्रभावित कर सकता है।
ये भी पढ़े-सिरमटोली फ्लाईओवर का नाम होगा कार्तिक उरांव के नाम पर, सीएम ने उद्घाटन के मौके पर की घोषणा

https://www.newsinfolive.com/ranchi-news-sirmatoli-flyover-will-be-named-after-karthik-oraon-cm-announced-at-the-inauguration/

- Advertisement -spot_img

Trending

Cyber Crime: व्हाट्सएप लिंक पर क्लिक करते ही खाते...

Cyber Crime: साइबर अपराधियों ने एक बार फिर ठगी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। चान्हों थाना क्षेत्र के चोडा गांव निवासी संजय...

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के 9...

Operation Sindoor: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में मंगलवार देर रात भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर...

Shibu Soren को अंतिम श्रद्धांजलि आज, लाखों की भीड़...

Ramgarh: झारखंड की राजनीति के शिखर पुरुष और आदिवासी समाज के जननायक दिशोम गुरु शिबू सोरेन (Shibu Soren) के दशकर्म संस्कार का आयोजन आज...

Constable Recruitment Paper Leak Case में पूर्व DGP एस.के....

Patna: बिहार में सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक कांड (Constable Recruitment Paper Leak Case) में पूर्व डीजीपी और केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के...

Bank Holidays: जून 2025 में 12 दिन बंद रहेंगे...

Ranchi: जून 2025 की शुरुआत के साथ ही बैंकिंग कार्यों की प्लानिंग करना जरूरी हो गया है, क्योंकि इस महीने कुल 12 दिन बैंक...

Jharkhand News: रांची में आदिवासी हुंकार महारैली: कुड़मी को...

Jharkhand News: झारखंड की राजधानी रांची आज आदिवासी अस्मिता की हुंकार से गूंज उठी। प्रभात तारा मैदान में आयोजित आदिवासी हुंकार महारैली में हजारों...

Big Breaking: प्रशांत किशोर की जनसुराज ने खोला पत्ता,...

Big Breaking: प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। पार्टी ने...

Popular