22.6 C
Jharkhand
Thursday, October 30, 2025

आय से अधिक संपत्ति मामले में IPS Amit Lodha पर बढ़ी मुश्किलें, राज्य सरकार ने दी अभियोजन की स्वीकृति

Patna: 1998 बैच के चर्चित आईपीएस अधिकारी अमित लोढ़ा ( IPS Amit Lodha) की कानूनी मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। बिहार सरकार ने उनके खिलाफ अभियोजन की स्वीकृति दे दी है और अब केंद्र सरकार की अनुमति का इंतजार है। जैसे ही केंद्र से हरी झंडी मिलेगी, विशेष निगरानी इकाई (SVU) निगरानी न्यायालय में उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल करेगी।

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में मौसम ने बदली करवट, येलो अलर्ट जारी, आंधी-तूफान और वज्रपात की चेतावनी

अमित लोढ़ा वर्तमान में राज्य अभिलेख ब्यूरो में एडीजी पद पर कार्यरत हैं। उनके खिलाफ 7 दिसंबर 2022 को विशेष निगरानी इकाई ने आय से अधिक संपत्ति मामले में भ्रष्टाचार निवारक अधिनियम की धाराओं 13(1)(b) और 13(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। जांच के दौरान 2.50 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति का खुलासा हुआ था।

Bihar Politics News: गिरिराज सिंह का बड़ा हमला: “माई बहन योजना” एक फर्जीवाड़ा, राहुल-तेजस्वी पर चुनावी झांसे का आरोप

IPS Amit Lodha: मामला गृह मंत्रालय को भेज दिया गया है

विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक, राज्य सरकार ने 2024 में ही उनके खिलाफ अभियोजन की अनुमति देने पर विचार शुरू किया था, जिसके लिए एक विशेष कमेटी गठित की गई थी। रिपोर्ट मिलने के बाद राज्य सरकार ने अभियोजन की स्वीकृति दी और मामला गृह मंत्रालय को भेज दिया गया है।

Ranchi Crime News: सोशल मीडिया पर ‘सपना’ बना साज़िश का साया: 1.45 करोड़ की ठगी, प्यार के नाम पर बिछाया जाल

अमित लोढ़ा पर सरकारी सेवा में रहते हुए निजी व्यावसायिक गतिविधियों जैसे नेटफ्लिक्स और फ्राइडे स्टोरी टेलर के साथ अनुबंध में शामिल होने का भी आरोप है। गया में आईजी रहते लोढ़ा और तत्कालीन एएसपी आदित्य कुमार के बीच विवाद ने भी तूल पकड़ा था, जिसके बाद दोनों अधिकारियों के खिलाफ जांच शुरू हुई और कार्रवाई हुई। इस पूरे प्रकरण ने बिहार की प्रशासनिक व्यवस्था में हलचल मचा दी है।

- Advertisement -spot_img

Trending

Giridih News:गिरिडीह के जे.सी. बोस स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में...

गिरिडीह: सर जे.सी. बोस सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, गिरिडीह में आज एक खास कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024 में...

Bihar Politics News: अशोक चौधरी ने प्रशांत किशोर को...

Bihar Politics News: बिहार की सियासत में जारी बयानबाजी अब कानूनी जंग में बदलती दिख रही है। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के वरिष्ठ नेता...

पीएम मोदी ने जारी किया 100 रुपये का स्मारक...

Desk: दिल्ली स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र में बुधवार को आयोजित एक विशेष समारोह में पीएम मोदी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की...

Maiya Samman Yojana: रांची की महिलाओं के लिए बड़ी...

Ranchi: रांची जिले की करीब 3 लाख 40 हजार महिलाओं के खाते में झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की अप्रैल माह की...

Bihar News: बिहार के युवाओं को सरकारी नौकरी की...

Patna: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे बिहार के लाखों युवाओं के लिए राहत की खबर है। अब उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के...

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव से पहले पप्पू यादव...

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आचार संहिता लागू होने के...

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में भारी बारिश का हाई...

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में मानसून इस बार पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने बुधवार को राज्य के कई जिलों...

Popular