23.6 C
Jharkhand
Friday, November 28, 2025

Bihar Election 2025: चुनाव आयोग ने केंद्रीय मंत्री ललन सिंह को भेजा नोटिस, 24 घंटे में मांगा जवाब

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से ठीक पहले सियासी तापमान और बढ़ गया है। मोकामा में दुलारचंद यादव हत्या कांड को लेकर जहां पहले से ही माहौल गरम है, वहीं अब केंद्रीय मंत्री और जदयू नेता ललन सिंह को चुनाव आयोग ने नोटिस थमा दिया है। आयोग ने ललन सिंह से 24 घंटे के भीतर जवाब देने को कहा है।

Bihar Election 2025: मोकामा में दिए गए ललन सिंह के एक बयान को लेकर कार्रवाई

सूत्रों के अनुसार, मोकामा में दिए गए ललन सिंह के एक बयान को लेकर यह कार्रवाई हुई है। चुनाव आयोग ने इसे आदर्श आचार संहिता के संभावित उल्लंघन के रूप में देखा है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कथित तौर पर वे विपक्षी वोटरों को वोट डालने से रोकने की बात करते नजर आ रहे हैं। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि किसी स्वतंत्र स्रोत से नहीं हुई है।

राजद ने इस वीडियो को साझा करते हुए केंद्रीय मंत्री पर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने का आरोप लगाया है। इस बीच, मोकामा के बाहुबली नेता अनंत सिंह जेल में हैं और उनके समर्थन में अब ललन सिंह ने चुनाव प्रचार की कमान संभाल ली है। पहले चरण के मतदान से पहले यह मामला राजनीतिक रूप से बड़ा विवाद बनता दिख रहा है।

 

- Advertisement -spot_img

Trending

Miss World 2025: थाईलैंड की ओपल सुचाता बनीं 72वीं...

थाईलैंड की ओपल सुचाता ने 72वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता जीतकर इतिहास रच दिया है। यह पहली बार है जब थाईलैंड ने इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय...

Ranchi News: रांची में मेधा मिल्क पाउडर प्लांट का...

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को राजधानी रांची में झारखंड मिल्क फेडरेशन के तहत स्थापित होने वाले मेधा मिल्क पाउडर प्लांट का शिलान्यास...

Bihar News: तेजस्वी यादव बड़े हादसे से बाल-बाल बचे,...

Patna: राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव शुक्रवार देर रात एक गंभीर सड़क हादसे में बाल-बाल बच...

Gumla News: गुमला में दो वाहनों को बनाया...

गुमला:  बिशुनपुर थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के दो अलग-अलग स्थानों पर अज्ञात अपराधियों ने आगजनी की दो घटनाओं को अंजाम दिया। पहली घटना बनारी...

Deoghar Shravani Mela-2025: दुम्मा सीमा पर हुआ विश्व प्रसिद्ध...

Deoghar Shravani Mela-2025: देवघर के पावन धाम में आयोजित विश्व प्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेला-2025 का शुभारंभ बिहार-झारखंड की सीमा पर स्थित दुम्मा में गुरुवार...

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट,...

Jharkhand Weather AlertRanchi: झारखंड में मॉनसून पूरी ताकत से सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने राज्य के अधिकांश हिस्सों में 31 जुलाई तक...

Bihar News: रिंग रोड से लेकर ई-किसान भवन तक, मधुबनी...

मधुबनी: समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा की अध्यक्षता में तकनीकी विभागों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक...

Popular