21.8 C
Jharkhand
Thursday, October 30, 2025

Banka Mango Export: बांका के आम अब जाएंगे अमेरिका, किसानों के लिए खुलेगा निर्यात का रास्ता

बांका: बिहार के बांका जिले के आम उत्पादकों के लिए खुशखबरी है। पहली बार जिले से 1500 किलो आम की खेप अमेरिका भेजी गई है। यह खेप धोबिया गांव स्थित भारतम वाटिका से भेजी गई, जो पायलट प्रोजेक्ट के तहत की गई पहल है।

यह आम की खेप पहले बेंगलुरु जाएगी, जहां से सभी गुणवत्ता जांच पूरी होने के बाद अमेरिका भेजा जाएगा। यदि वहां के बाजार में बांका के आम को जगह मिलती है, तो अगले वर्ष से किसान सीधे विदेशी बाजार में आम बेच सकेंगे, जिससे उन्हें बेहतर दाम और अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलेगी।

इस पहल को पूर्व विधायक स्वीटी सीमा हेंब्रम, जिला उद्यान पदाधिकारी निरंजन कुमार, प्रखंड उद्यान पदाधिकारी सुजीत कुमार और अन्य अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

भारतम वाटिका के आम उत्पादक शिव बंधु उर्फ टुनटुन सिंह और राजेश राय ने बताया कि यह ट्रायल शिपमेंट क्राफ्ट हैंड और उपज गुरु द्वारा किया गया है, जिसमें एपीडा और जिला बागवानी विभाग का सहयोग रहा।

यदि यह प्रयास सफल होता है, तो बांका जिले के आम उत्पादकों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में बड़ी संभावनाएं खुलेंगी, और उनकी आमदनी में भी इजाफा होगा।

Banka Mango Export

इसे भी पढ़े: Jharkhand News: बिना अनुमति 8 IPS को अतिरिक्त प्रभार देने पर गृह विभाग सख्त, DGP से मांगा जवाब  https://www.newsinfolive.com/jharkhand-news-dgp-sought-strict-dgp-on-giving-additional-charge-to-8-ips-without-permission/

- Advertisement -spot_img

Trending

अंतरराष्ट्रीय: भारत-पाक टकराव पर बोले ट्रंप: “हमने व्यापार के...

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया है कि भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव को समाप्त...

Kudmi Protest in Jharkhand: रांची समेत 40 स्टेशनों पर...

Kudmi Protest in Jharkhand: झारखंड में शनिवार सुबह से रेल सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं, क्योंकि कुड़मी समाज ने अपनी लंबे समय से चली...

Bihar Politics News: SIR पर विपक्ष का काला विरोध,...

Bihar Politics NewsPatna: बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान आज विपक्षी दलों ने State Institute of Reforms (SIR) के मुद्दे पर काले कपड़े...

Maiya Samman Yojna: 6 महीने से 18+ युवतियों को...

Ranchi: झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना तकनीकी दिक्कतों की वजह से संकट में है। बीते छह महीने से 18 वर्ष की...

Big Breaking: बिहार चुनाव से पहले सरकार का बड़ा...

Big Breaking: विधानसभा चुनाव की घोषणा से ठीक पहले बिहार सरकार ने बड़ा प्रशासनिक reshuffle किया है। रविवार को 102 बिहार प्रशासनिक सेवा (BPSC)...

Jharkhand News: झारखंड में बढ़ा तनाव: 20 सितंबर को...

Jharkhand News: झारखंड में कुर्मी और आदिवासी समुदायों के बीच विवाद लगातार गहराता जा रहा है। मामला अब इतना बढ़ गया है कि 20...

Ranchi News: झारखंड के 11.75 लाख पेंशनधारियों को बड़ी...

Ranchi News: झारखंड के वृद्ध, विधवा और दिव्यांग पेंशनधारियों के लिए राहतभरी खबर सामने आई है। सामाजिक सुरक्षा निदेशालय ने राज्यभर में लंबित पेंशन...

Popular