22.6 C
Jharkhand
Thursday, October 30, 2025

Jharkhand News: झारखंड में कोरोना की वापसी, रांची निवासी युवक संक्रमित, मुंबई से लौटते वक्त तबीयत बिगड़ी

रांची: झारखंड में कोरोना संक्रमण का पहला मामला सामने आया है। रांची निवासी एक युवक में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। युवक को शहर के सेंटेविटा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, संक्रमित युवक फिल्म निर्माण क्षेत्र से जुड़ा हुआ है और हाल ही में 22 मई को मुंबई से रांची लौटा था। सफर के दौरान ही उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद रांची पहुंचते ही उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अस्पताल प्रशासन द्वारा की गई जांच में युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई। इसके बाद अस्पताल ने तुरंत इस मामले की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दे दी।

तीन साल बाद कोरोना की वापसी
गौरतलब है कि राज्य में लंबे समय बाद कोरोना का कोई मामला सामने आया है। विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल यह नया स्ट्रेन पहले की तुलना में काफी कमजोर है और संक्रमित व्यक्ति सामान्यतः 2-3 दिन में ही ठीक हो जाता है।

डॉक्टरों की अपील: घबराएं नहीं, सतर्क रहें
चिकित्सकों का कहना है कि इस संक्रमण को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सतर्कता जरूरी है। यदि किसी व्यक्ति को सर्दी, खांसी, बुखार जैसे लक्षण महसूस हों तो तुरंत जांच कराना चाहिए।

 

- Advertisement -spot_img

Trending

Bihar Politics News: धृतराष्ट्र जैसे लालू, दुर्योधन जैसे तेजस्वी-गिरिराज सिंह...

Bihar Politics News: बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बजते ही सियासी बयानबाजी ने नया रंग पकड़ लिया है। एनडीए और महागठबंधन के बीच शब्दों...

Jharkhand News: झारखंड में शहीद जवानों को मिलेगा विशेष...

Ranchi News:  झारखंड सरकार ने नक्सली और असामाजिक तत्वों की हिंसा में शहीद या गंभीर रूप से घायल हुए सुरक्षाकर्मियों के लिए एक महत्वपूर्ण...

25वें बर्थडे पर सुहाना खान को मिली स्पेशल विशेज,...

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की बेटी और उभरती एक्ट्रेस सुहाना खान ने आज अपना 25वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर सोशल मीडिया...

Jharkhand News: दुर्गा पूजा को लेकर झारखंड में बढ़ी...

Jharkhand News: दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए झारखंड पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। राज्यभर में 10...

Maiya Samman Yojana को लेकर बड़ी अपडेट, इस दिन...

Ranchi : झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मैया सम्मान योजना (Maiya Samman Yojana) की 13वीं किस्त को लेकर महिलाओं में उत्सुकता बनी हुई है। इस...

RIMS-2 Controversy: रिम्स-2 जमीन पर हल चलाने जा रहे...

RIMS-2 ControversyRanchi : रांची का नगड़ी क्षेत्र एक बार फिर सुर्खियों में है। जमीन विवाद को लेकर शनिवार को बड़ा ड्रामाई मोड़ सामने आया...

Big Breaking: एनकाउंटर में ढेर हुआ कुख्यात अपराधी और...

Big Breaking Godda: झारखंड की राजनीति और अपराध की दुनिया में चर्चित नाम सूर्या हांसदा सोमवार को गोड्डा के ललमटिया इलाके में पुलिस एनकाउंटर में...

Popular