Jharkhand Weather Alert: झारखंड में कड़ाके की ठंड ने लोगों की दिनचर्या पूरी तरह बदल दी है। राजधानी रांची समेत राज्य के कई इलाकों में तापमान रिकॉर्ड स्तर तक गिर गया है। शुक्रवार सुबह मैक्लुस्कीगंज में न्यूनतम तापमान माइनस 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सबसे निचला स्तर माना जा रहा है। वहीं खूंटी में पारा 1.5 डिग्री तक लुढ़क गया।
Highlights:
Jharkhand Weather Alert: सात जिलों में ऑरेंज अलर्ट
बोकारो में सबसे अधिक 6.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जबकि डालटनगंज और चाईबासा में भी तापमान सामान्य से काफी नीचे चला गया।
शनिवार सुबह घने कोहरे के कारण देवघर सहित कई जिलों में दृश्यता घटकर 700 मीटर रह गई, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ।
मौसम विभाग ने सात जिलों में ऑरेंज और छह जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। विशेषज्ञों के अनुसार अगले कुछ दिनों में हल्की राहत के बाद फिर ठंड बढ़ सकती है।

