23.6 C
Jharkhand
Wednesday, October 29, 2025

Jharkhand Weather Alert: झारखंड के 12 जिलों में बारिश का कहर, येलो अलर्ट जारी

Jharkhand Weather Alert 

Ranchi: झारखंड में मानसून ने पूरी तरह से रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के 12 जिलों में रविवार को भारी बारिश और मेघ गर्जन की चेतावनी जारी की है। इन जिलों में गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, गिरिडीह, देवघर, धनबाद, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ शामिल हैं। विभाग ने इन क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

Tej Pratap का देहाती अवतार: भोजपुर में किसानों संग की धान रोपनी

Jharkhand Weather Alert: गोड्डा के पथरगामा में 170.2 मिमी रिकॉर्ड

मौसम विभाग के अनुसार, बिहार और पश्चिम बंगाल की ओर बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन झारखंड के उत्तरी और मध्य भागों को प्रभावित कर रहा है। इसके कारण राज्य के कई हिस्सों में मौसम लगातार अस्थिर बना हुआ है। राजधानी रांची में आज बादल छाये रहेंगे और एक-दो बार हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, हालांकि फिलहाल रांची के लिए कोई विशेष मौसम अलर्ट नहीं है। बीते 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश गोड्डा के पथरगामा में 170.2 मिमी रिकॉर्ड की गई, जो इस सीजन की सबसे ज्यादा एक दिन की बारिश है।

Bihar Politics News: पत्नी मुंबई में और बिहार में नाम, मुकेश सहनी ने SIR में फर्जीवाडे़ का लगाया आरोप

Jharkhand Weather Alert: अब तक राज्य में औसतन 778.8 मिमी वर्षा

इस साल एक जून से अब तक राज्य में औसतन 778.8 मिमी वर्षा हो चुकी है, जो सामान्य (526.3 मिमी) से काफी अधिक है। कुछ जिलों जैसे पूर्वी सिंहभूम (1186.4 मिमी) और रांची (991.8 मिमी) में यह आंकड़ा हजार के करीब या पार पहुंच चुका है। 5 अगस्त को तेज हवा और वज्रपात की संभावना है, जबकि 8 अगस्त तक बादल छाए रहने और रुक-रुक कर बारिश की संभावना जताई गई है। अलर्ट वाले जिलों में लोगों को बिजली गिरने से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

- Advertisement -spot_img

Trending

Jharkhand News: हजारीबाग में दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप, दो...

हजारीबाग: झारखंड जिले के सिकरी ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत पतरा पुल के समीप सोमवार को दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना ने इलाके में सनसनी फैला...

Bihar Election: बिहार चुनाव 2025: चिराग पासवान ने जताई...

पटना : केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान अब सीधे तौर पर बिहार की राजनीति में उतरने की तैयारी...

Viral News: भाभी को मायके छोड़ने गया देवर, वहीं...

Viral NewsSaharsa: बिहार के सहरसा जिले के बिहरा थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक देवर ने...

Big Breaking: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखें घोषित, दो...

Big Breaking: बिहार की सियासत में बड़ा ऐलान हो गया है। चुनाव आयोग ने रविवार को नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विधानसभा चुनाव...

Bihar Politics: राहुल गांधी पर तेज प्रताप यादव का...

Bihar Politics: राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और बिहार की राजनीति के चर्चित चेहरे तेज प्रताप यादव एक बार फिर सुर्खियों...

Bihar Election 2025: महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर...

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर जारी गतिरोध अब समाप्ति की ओर है। बुधवार को कांग्रेस...

Tejashvi Yadav की बढ़ी मुश्किलें, चुनाव आयोग ने EPIC...

Patna: बिहार की राजनीति में इन दिनों एक बार फिर हलचल मच गई है। राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव (Tejashvi...

Popular