23.6 C
Jharkhand
Wednesday, October 29, 2025

JSSC ने सहायक आचार्य परीक्षा का संशोधित रिजल्ट जारी, 484 अभ्यर्थी बाहर

Ranchi: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने इंटरमीडिएट प्रशिक्षित सहायक आचार्य (कक्षा 1 से 5) पदों के लिए आयोजित संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 का संशोधित परिणाम जारी कर दिया है। आयोग ने पहले जारी किए गए परिणाम को रद्द कर नया रिजल्ट घोषित किया है।

नए रिजल्ट में कुल 4333 अभ्यर्थी सफल हुए हैं, जबकि पहले यह संख्या 4817 थी। यानी 484 अभ्यर्थी अब बाहर हो गए हैं। इस परीक्षा का आयोजन 11,000 पदों के लिए किया गया था, लेकिन नए रिजल्ट के बाद भी 6667 पद खाली रह गए हैं।

JSSC: पलामू से सबसे ज्यादा 413 अभ्यर्थी पास हुए

JSSC ने बताया कि स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग के निर्देश पर यह संशोधन किया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने पहले झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) या पारा शिक्षक कोटि में आरक्षण का लाभ लिया था लेकिन सामान्य श्रेणी में चयनित हो गए थे, उन्हें दोबारा उनके आरक्षित कोटि में समायोजित किया गया है।

जिलावार परिणाम में पलामू से सबसे ज्यादा 413 अभ्यर्थी पास हुए हैं। इसके बाद देवघर से 351, गिरिडीह से 344 और रांची से 302 अभ्यर्थी सफल हुए। सबसे कम परिणाम लोहरदगा (45), सिमडेगा (61) और साहिबगंज (74) में रहा।

आयोग ने स्पष्ट किया कि झारखंड हाईकोर्ट में लंबित मामलों के आधार पर रिजल्ट में आगे भी बदलाव संभव है। साथ ही कुछ अभ्यर्थियों के परिणाम दस्तावेज़ जांच तक लंबित रखे गए हैं।

- Advertisement -spot_img

Trending

Jamshedpur News: जमशेदपुर में अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट, जहरीली...

Jamshedpur: जमशेदपुर के डिमना थाना क्षेत्र स्थित मिर्जाडीह गांव में गुरुवार रात एक अलकतरा फैक्ट्री में हुए विस्फोट से पूरे इलाके में दहशत फैल...

Bihar Politics News: बिहार कांग्रेस को तगड़ा झटका, दिग्गज...

Bihar Politics News: बिहार की सियासत में बड़ा उलटफेर सामने आ रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को करारा झटका लगने वाला...

Jharkhand Cabinet Meeting: 11 जुलाई को झारखंड कैबिनेट की...

Ranchi: झारखंड में एक बार फिर प्रशासनिक गतिविधियां तेज़ होने जा रही हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक...

Bihar News: बुरे फंसे सांसद पप्पू यादव! आचार संहिता...

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की घोषणा के साथ ही राज्य में आचार संहिता लागू हो चुकी है, लेकिन पूर्णिया के सांसद राजेश...

Bihar News: बिहार सरकार का बड़ा फैसला: आशा और...

Bihar NewsPatna: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक अहम घोषणा करते हुए आशा और ममता कार्यकर्ताओं को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने दोनों ही...

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट:...

Jharkhand Weather AlertRanchi: बंगाल की खाड़ी और दक्षिण ओड़िशा तट पर बना गहरा निम्न दबाव क्षेत्र अब झारखंड की ओर बढ़ रहा है। मौसम...

Bihar Assembly Election 2025: शांतिपूर्ण मतदान के लिए 400...

Bihar Assembly Election 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। चुनाव आयोग जल्द ही मतदान की तारीखों का...

Popular