21.8 C
Jharkhand
Thursday, October 30, 2025

Ranchi News: सुखदेवनगर में आपसी विवाद के बाद फायरिंग, युवक की बेरहमी से पिटाई-वीडियो वायरल

Ranchi News: राजधानी रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत विद्यानगर में आपसी विवाद के बाद मारपीट और फायरिंग की सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक की बेरहमी से पिटाई की जा रही है और साथ ही ताबड़तोड़ तीन से चार राउंड फायरिंग की जा रही है।

Ranchi News: घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल

घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पीड़ित सन्नी कुमार की पत्नी ने सुखदेव नगर थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि गोली चलाने वालों में अजय यादव उर्फ लालू यादव और संजय यादव शामिल हैं। पीड़ित पक्ष का कहना है कि पहले युवक की जमकर पिटाई की गई, फिर डराने के मकसद से फायरिंग की गई।

पुलिस ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा है कि जांच शुरू कर दी गई है। कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि वीडियो को जब्त कर लिया गया है और आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है।

फिलहाल घटना के बाद इलाके में तनाव है, लेकिन पुलिस की तैनाती से स्थिति नियंत्रण में बनी हुई है। आरोपी अब भी फरार हैं, जिनकी तलाश में छापेमारीजा री है।

- Advertisement -spot_img

Trending

सिपाही बहाली रद्द होने पर भड़के Babulal Marandi, बोले-हेमंत...

Ranchi: झारखंड में सिपाही भर्ती प्रक्रिया को अचानक रद्द किए जाने पर विपक्ष हमलावर हो गया है। नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी...

Ranchi News: रांची में छात्रा से छेड़खानी और ब्लेड...

Ranchi News: रांची के एक निजी संस्थान में एमबीए की पढ़ाई कर रही छात्रा पर उस वक्त हमला हुआ जब वह हॉस्टल से बाहर...

Ranchi News: JSCA के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव...

Ranchi News: झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव ने सोमवार को अपनी पूरी टीम के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन...

Bihar Politics News: SIR पर विपक्ष का काला विरोध,...

Bihar Politics NewsPatna: बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान आज विपक्षी दलों ने State Institute of Reforms (SIR) के मुद्दे पर काले कपड़े...

Maiya Samman Yojana: रांची की महिलाओं के लिए बड़ी...

Ranchi: रांची जिले की करीब 3 लाख 40 हजार महिलाओं के खाते में झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की अप्रैल माह की...

Bihar Cabinet: नीतीश कैबिनेट की बैठक में 129 प्रस्तावों...

Bihar Cabinet: मुख्यमंत्री सचिवालय के कैबिनेट हॉल में गुरुवार को नीतीश कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता स्वयं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

Ranchi News: रांची में खुलेआम बिक रहे जमीन...

Ranchi: राजधानी रांची में भूमि संबंधित मामलों में फर्जीवाड़ा अब एक आम बात होती जा रही है। इस बीच एक चौंकाने वाला मामला सामने...

Popular