22.7 C
Jharkhand
Thursday, October 30, 2025

Ranchi News: रांची में मेधा मिल्क पाउडर प्लांट का शिलान्यास, सीएम हेमंत सोरेन ने खेती को बताया सबसे लाभकारी व्यवसाय

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को राजधानी रांची में झारखंड मिल्क फेडरेशन के तहत स्थापित होने वाले मेधा मिल्क पाउडर प्लांट का शिलान्यास किया। इस अवसर पर राज्यभर से आए किसानों और दुग्ध उत्पादकों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने खेती और पशुपालन को राज्य की आर्थिक रीढ़ बताया।

“खेती को बनाएँ सम्मानजनक व्यवसाय” – मुख्यमंत्री का युवाओं से आह्वान

मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि कृषि और पशुपालन आज भी सबसे टिकाऊ और लाभकारी व्यवसाय हैं। उन्होंने राज्य के युवाओं से अपील की कि वे नौकरी की तलाश में भटकने के बजाय खेती और डेयरी को सम्मानजनक व्यवसाय मानकर अपनाएं।

एमएस धोनी का उदाहरण देकर किया प्रेरित

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का उदाहरण देते हुए कहा- जब एक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अपने खेतों में उत्पादन कर विदेशों में उसे निर्यात कर सकता है, तो हम, जो परंपरागत रूप से खेती करते आ रहे हैं, क्यों नहीं कर सकते?

उन्होंने कहा कि कृषि को यदि आधुनिक तकनीक और सोच के साथ अपनाया जाए, तो यह स्वावलंबन का मजबूत माध्यम बन सकता है।

दूध उत्पादन और प्लांट से जुड़े लाभ गिनाए

शिलान्यास के मौके पर मुख्यमंत्री ने बताया कि यह प्लांट राज्य में दूध संग्रहण, प्रोसेसिंग और विपणन को नया आयाम देगा। इससे एक ओर जहां किसानों को बेहतर मूल्य मिलेगा, वहीं राज्य की डेयरी इंडस्ट्री को भी मजबूती मिलेगी।

- Advertisement -spot_img

Trending

Train Fare Hike: 1 जुलाई से महंगा होगा रेल...

Train Fare Hike: भारतीय रेलवे का बड़ा फैसला! कोरोना महामारी के बाद पहली बार रेल किराए में बढ़ोतरी की जा रही है, जो सीधे...

वोट अधिकार यात्रा में Lalu Yadav का तंज,“लागल लागल...

Sasaram: बिहार के सासाराम से महागठबंधन की बहुचर्चित ‘वोट अधिकार यात्रा’ का बिगुल बज गया। लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के उद्देश्य से निकाली...

Viral News: श्मशान घाट में कार के अंदर चल...

Viral News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से भारतीय जनता पार्टी के एक नेता की शर्मनाक करतूत का वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल...

Jharkhand Weather Alert: बंगाल की खाड़ी से आई आफत,...

Jharkhand Weather Alert Ranchi: झारखंड में मानसून एक बार फिर जोर पकड़ चुका है। बंगाल की खाड़ी और पश्चिम बंगाल से सक्रिय निम्न दबाव का...

Jamshedpur : शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन बाथरूम में फिसले,...

Jamshedpur : झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन आज सुबह अपने घोड़ाबांदा स्थित आवास के बाथरूम में फिसल कर गिर पड़े। इस हादसे में...

बिहार चुनाव 2025: एनडीए में सीट बंटवारा फाइनल, आज...

बिहार चुनाव 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर एनडीए में सीट बंटवारे पर अंतिम मुहर लग गई है। बीजेपी, जेडीयू, लोजपा (रामविलास), हम...

Bihar Politics: BJP लीगल सेल ने पप्पू–रोहिणी–राजेश को भेजा...

Bihar PoliticsPatna: नकली दवा मामले में दोषी ठहराए गए नगर विकास मंत्री जीवेश मिश्रा को लेकर सियासी घमासान तेज होता जा रहा है। अब...

Popular