22.7 C
Jharkhand
Thursday, October 30, 2025

Amit Shah in Sitamarhi: सीतामढ़ी में बनेगा भव्य जानकी मंदिर, अमित शाह ने किया भूमिपूजन, 882 करोड़ की परियोजना का शुभारंभ

Amit Shah in Sitamarhi: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को बिहार के सीतामढ़ी जिले स्थित पुनौरा धाम पहुंचे, जहां उन्होंने माता सीता के भव्य मंदिर निर्माण की आधारशिला रखी। पुनौरा धाम को माता सीता की जन्मभूमि माना जाता है। इस ऐतिहासिक परियोजना का भूमि पूजन वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच किया गया। जानकी मंदिर अयोध्या के राम मंदिर की तर्ज पर निर्मित होगा और इसकी अनुमानित लागत 882 करोड़ रुपये है। मंदिर परिसर और पुनौराधाम क्षेत्र के समग्र विकास की यह परियोजना 2028 तक पूरी होने की उम्मीद है।

अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर अमित शाह ने इस क्षण को देश और खासकर मिथिलांचल के लिए सौभाग्यशाली बताया। उन्होंने कहा कि युगों-युगों तक मां जानकी की जय-जयकार गूंजेगी। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और वातावरण भक्तिमय हो गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हिस्सा लिया।

Amit Shah in Sitamarhi: सीतामढ़ी से दिल्ली के लिए ‘अमृत भारत एक्सप्रेस’

दोनों नेताओं ने संयुक्त रूप से सीतामढ़ी से दिल्ली के लिए ‘अमृत भारत एक्सप्रेस’ ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भव्य मंदिर निर्माण और आधारभूत ढांचे के विकास के साथ पुनौरा धाम धार्मिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनने की दिशा में अग्रसर है। बीजेपी ने भी इस मौके को बिहार के विकास और एनडीए सरकार की रफ्तार से जोड़ा है। जानकी मंदिर परियोजना से स्थानीय लोगों में उत्साह और उम्मीद का माहौल है।

- Advertisement -spot_img

Trending

Viral News: छोले-भटूरे खाते पकड़ी गई बहन, प्रेमी और...

Viral News: उत्तरप्रदेश के हाथरस शहर में उस समय अफरातफरी मच गई जब एक भाई ने अपनी बहन को प्रेमी के साथ छोले-भटूरे खाते हुए...

UP News: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज बंधेंगे शादी...

भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते सितारे रिंकू सिंह और उत्तर प्रदेश की मछलीशहर लोकसभा सीट से नवनिर्वाचित सांसद प्रिया सरोज जल्द ही शादी के...

Bihar Election 2025: औरंगाबाद में जदयू में भूचाल, पूरी...

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले जदयू को बड़ा झटका लगा है। औरंगाबाद में पार्टी की पूरी जिला कमिटी ने सामूहिक...

Bihar Politics: जदयू नेता ने उठाया सवाल-क्या अनंत सिंह...

Bihar Politics: बिहार की सियासत में मोकामा विधानसभा सीट एक बार फिर सुर्खियों में है। बाहुबली छवि वाले पूर्व विधायक अनंत सिंह जेल से...

Jharkhand Weather Alert: रांची सहित इन जिलों में भारी...

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में एक बार फिर भारी बारिश की दस्तक से लोगों की चिंता बढ़ गई है। मौसम विभाग ने राज्य के...

Big Breaking: बिहार चुनाव 2025 से पहले पवन सिंह...

Big Breaking: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी में लौट आए हैं।...

Ranchi News: सिरमटोली फ्लाईओवर का नाम होगा कार्तिक उरांव...

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को राजधानी रांची के बहुप्रतीक्षित सिरमटोली फ्लाईओवर का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते...

Popular