25.7 C
Jharkhand
Thursday, October 30, 2025

Ranchi: रातू रोड फ्लाईओवर का नाम शहीद रघुनाथ महतो के नाम पर रखने की मांग

रांची: टोटेमिक कुड़मी-कुरमी महतो समाज के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से राजभवन में मुलाकात कर एक अहम मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने रातू रोड स्थित फ्लाईओवर का नामकरण स्वतंत्रता सेनानी वीर शहीद रघुनाथ महतो के नाम पर करने की मांग रखी।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व समाज के केंद्रीय अध्यक्ष शीतल ओहदार ने किया। उनके साथ केंद्रीय प्रवक्ता संजयलाल महतो, केंद्रीय मीडिया प्रभारी सखीचंद महतो, महिला केंद्रीय अध्यक्ष सुषमा महतो और केंद्रीय युवा मोर्चा अध्यक्ष राजकुमार महतो भी उपस्थित थे।

भारत के पहले स्वतंत्रता सेनानी को मिले सम्मान

प्रतिनिधियों ने राज्यपाल से आग्रह किया कि झारखंड की धरती पर जन्मे वीर शहीद रघुनाथ महतो, जिन्होंने 1765 में ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ आदिवासियों के जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए संघर्ष किया, उन्हें सरकारी स्तर पर उचित सम्मान मिलना चाहिए।

उन्होंने बताया कि रघुनाथ महतो ने चुवाड़ विद्रोह का नेतृत्व किया था, जो ब्रिटिश राज के खिलाफ भारत का पहला जनविद्रोह माना जाता है। जब कंपनी शासन ने आदिवासी जमीनें बाहरी जमींदारों को सौंपनी शुरू कीं और नए कर लगाए गए, तब रघुनाथ महतो ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ बिगुल फूंका था।

क्या है मांग?

समाज की प्रमुख मांग है कि रातू रोड फ्लाईओवर, जो राजधानी रांची के एक प्रमुख मार्ग पर स्थित है, का नाम बदलकर “वीर शहीद रघुनाथ महतो फ्लाईओवर” किया जाए। इससे न सिर्फ जनजागरूकता बढ़ेगी, बल्कि झारखंड के स्वाभिमान और ऐतिहासिक विरासत को भी मान्यता मिलेगी।

ये भी पढ़े: आपसा में भिड़े सांसद ढुल्लू महतो और कांग्रेस नेता के समर्थक, पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ाhttps://www.newsinfolive.com/mp-dhullu-mahato-and-congress-leaders-supporter-police-lathi-charged-the-mob-and-chased-the-crowd/

- Advertisement -spot_img

Trending

Bihar Election :”क्या इंजीनियर से नेता बनेंगे निशांत कुमार?...

Patna: जैसे-जैसे 2025 का विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे बिहार की राजनीति में हलचल बढ़ रही है। इस बार चर्चा केंद्र में...

Bihar News: जदयू के इस विधायक के खिलाफ बगावत!...

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, सियासी हलचल भी तेज हो गई है। मुंगेर जिले की तारापुर विधानसभा सीट से...

Bihar Politics News: SIR पर विपक्ष का काला विरोध,...

Bihar Politics NewsPatna: बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान आज विपक्षी दलों ने State Institute of Reforms (SIR) के मुद्दे पर काले कपड़े...

Jharkhand News: सारंडा जंगल में नक्सलियों का IED ब्लास्ट,...

Jharkhand News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के घने सारंडा जंगल एक बार फिर नक्सली हिंसा से दहल उठा। शुक्रवार रात जराईकेला थाना क्षेत्र...

डिजिटल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट की धारा 44(3) पर विवाद:...

विपक्ष ने डिजिटल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट की धारा 44(3) को बताया RTI के खिलाफ, की निरस्त करने की मांगनई दिल्ली: विपक्षी गठबंधन भारत ब्लॉक...

Bokaro News: बोकारो में ईडी की बड़ी कार्रवाई: वन...

 बोकारो (झारखंड): झारखंड के बोकारो जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार सुबह 8 बजे से एक...

वोट अधिकार यात्रा में Lalu Yadav का तंज,“लागल लागल...

Sasaram: बिहार के सासाराम से महागठबंधन की बहुचर्चित ‘वोट अधिकार यात्रा’ का बिगुल बज गया। लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के उद्देश्य से निकाली...

Popular