21.8 C
Jharkhand
Thursday, October 30, 2025

Dhanbad News : झारखंड में लॉटरी कारोबार पर प्रतिबंध के बावजूद, झरिया में चल रहा है अवैध लॉटरी का खेल, कार्रवाई में 6 गिरफ्तार

धनबाद: झरिया और आसपास के क्षेत्रों में अवैध लॉटरी कारोबार पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई छापेमारी में झरिया थाना क्षेत्र से 6 लॉटरी तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से भारी मात्रा में लॉटरी टिकट और ₹24,500 नगद भी बरामद किया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अनिल वर्मा, निरंजन सिंह, बिरजू साव, सूरज रजक और तपेश सेन के नाम शामिल हैं। सिंदरी एसडीपीओ आशुतोष कुमार सत्यम ने जानकारी दी कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, और अवैध लॉटरी के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।

झारखंड में लॉटरी कारोबार पर प्रतिबंध के बावजूद, झरिया में कई सिंडिकेट खुलेआम इस अवैध धंधे में शामिल हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार निक्की वर्मा, तनवीर, समीर और रंजन जैसे नाम अब भी सक्रिय बताए जा रहे हैं।

एसडीपीओ ने स्पष्ट किया कि जांच में जो भी नाम सामने आएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी और किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

इसे भी पढ़े:झारखंड की पार्टियों की बिहार में एंट्री की तैयारी, आजसू और झामुमो चुनाव मैदान में उतरने को तैयार https://www.newsinfolive.com/bihar-election-2025-preparations-for-entry-of-parties-of-jharkhand-ajsu-and-jmm-ready-to-enter-the-election-field/

- Advertisement -spot_img

Trending

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट,...

Jharkhand Weather Alert Ranchi: झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची मौसम केंद्र ने...

बिहार चुनाव 2025: झारखंड की पार्टियों की बिहार में...

बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी जोरों पर है, और अब झारखंड की पार्टियों ने भी इस चुनावी समर में उतरने का संकेत दे दिया...

Bihar Politics News: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस...

Bihar Politics News: बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देते हुए कांग्रेस ने एक अहम रणनीतिक फैसला लिया है। पार्टी ने राज्य के...

Big Breaking: प्रशांत किशोर की जनसुराज ने खोला पत्ता,...

Big Breaking: प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। पार्टी ने...

Bihar News: नीतीश सरकार ने तीन नेताओं की बढ़ाई...

Bihar News: बिहार सरकार ने राज्य के तीन बड़े नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया है। इनमें दो सांसद और एक...

Khunti News: खूंटी में बड़ी नक्सली साजिश नाकाम: बनमगड़ा...

Khunti News: सुरक्षाबलों ने खूंटी जिले के अड़की थाना क्षेत्र में स्थित घने बनमगड़ा जंगल में नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को विफल कर...

RJD 28th foundation day: राजद के स्थापना दिवस पर...

RJD 28th foundation day: पटना में आज राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने पूरे जोश के साथ अपना 28वां स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर...

Popular