23.1 C
Jharkhand
Wednesday, October 29, 2025

तेजस्वी यादव की वोट अधिकार यात्रा के दौरान चपेट में आकर JAP का जवान घायल, पैर की हड्डी टूटी

Patna: बिहार में महागठबंधन की “वोटर अधिकार यात्रा” आज शेखपुरा होते हुए लखीसराय पहुंची, जहां RJD नेता तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी की अनुपस्थिति में यात्रा की कमान संभाली। जनसभा के दौरान तेजस्वी ने जनता से सीधे संवाद किया और सामाजिक एकता का संदेश देते हुए कहा कि वे हर जाति और वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे। उन्होंने विरोधियों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि ये लोग सिर्फ जनता का वोट ही नहीं, बल्कि उनका अस्तित्व भी छीनना चाहते हैं। तेजस्वी ने बिहार की जनता की हाजिरजवाबी का ज़िक्र करते हुए तंज कसा, “ये लोग बिहार को चूना लगाना चाहते हैं, जबकि बिहार के लोग खैनी में ही चूना घोल देते हैं।”

Jharkhand News: गैंगस्टर मयंक सिंह को अजरबैजान से भारत लाया गया, ATS ने की कड़ी सुरक्षा में गिरफ्तारी

तेजस्वी यादव: जवान का दाहिना पैर तीन जगह से टूट गया

इस यात्रा के दौरान एक दुखद हादसा भी हो गया। शेखपुरा में झारखंड सशस्त्र पुलिस (JAP) का एक जवान तेजस्वी यादव की गाड़ी के नीचे आ गया। हादसे में जवान का दाहिना पैर तीन जगह से टूट गया और उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। इस घटना से यात्रा का माहौल कुछ समय के लिए गमगीन हो गया।

Maiya Samman Yojana को लेकर बड़ी अपडेट, इस दिन तक आएगी अगस्त की राशि

विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख मुकेश सहनी भी यात्रा में शामिल हुए और अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि VIP पूरी मजबूती से महागठबंधन के साथ है और गठबंधन 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगा। उन्होंने जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष तेज करने की बात कही और कहा कि इस लड़ाई में हर घटक दल की भूमिका अहम है।

 

- Advertisement -spot_img

Trending

Ranchi News: रांची में वट सावित्री व्रत की धूम:...

Ranchi: राजधानी रांची सहित आस-पास के क्षेत्रों में वट सावित्री व्रत की पारंपरिक धूम देखी गई। सोमवार की सुबह से ही सुहागिन महिलाएं अखंड...

West Bengal Violence: मुर्शिदाबाद से सैकड़ों लोग भागे, नदी...

West Bengal Violence: मुर्शिदाबाद से सैकड़ों लोग भागे, मालदा में ली शरणWest Bengal Violence: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में वक्फ कानून (Waqf Bill)...

बिहार चुनाव 2025 से पहले BJP को बड़ा झटका,...

बिहार चुनाव 2025: बिहार की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। अररिया जिले के वरिष्ठ नेता और चार बार के...

PM Modi in Bihar: समस्तीपुर से PM मोदी का...

PM Modi in Bihar: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को समस्तीपुर के कर्पूरी ग्राम से अपने प्रचार अभियान...

Bihar News: चुनाव से पहले नीतीश सरकार का एक...

Bihar News: बिहार सरकार ने समाज के वंचित वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने और योजनाओं को अधिक प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए...

झारखंड में JTET को लेकर हाईकोर्ट सख्त, 31 मार्च...

Ranchi: झारखंड में लंबे समय से शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) आयोजित न होने पर हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को कड़ी फटकार लगाई है। गुरुवार...

Big Breaking: दिल्ली में हुआ फाइनल फैसला, BJP-JDU इतनी...

Big Breaking: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले एनडीए ने आखिरकार सीट बंटवारे पर सहमति बना ली है। दिल्ली में हुई उच्चस्तरीय बैठक के...

Popular