24.7 C
Jharkhand
Wednesday, October 29, 2025

Jharkhand News: कोदाईबांग डैम में युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

गिरिडीह: तिसरी थाना क्षेत्र के कोदाईबांग डैम में रविवार को उस वक्त सनसनी फैल गई जब स्थानीय लोगों को पानी में एक युवती का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण जुट गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डैम में नहाने गए एक व्यक्ति ने सबसे पहले शव को देखा और शोर मचाया, जिसके बाद स्थानीय लोग वहां पहुंचे। सूचना मिलते ही तिसरी थाना पुलिस, भाजपा नेता सुनील साव, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष रिंकू बरनवाल और बेलवाना मुखिया के पति उमर फारुख भी घटनास्थल पर पहुंचे।

पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और शिनाख्त की कोशिश शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो सकी थी। शव की उम्र और पहचान को लेकर स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने शुरुआती जांच में शव को संदेहास्पद मानते हुए विभिन्न पहलुओं से जांच शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो पाएगा।

वहीं, इस घटना के बाद क्षेत्र में भय और तनाव का माहौल है। स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द जांच पूरी कर मामले को साफ करने की मांग की है।

- Advertisement -spot_img

Trending

Maiyan Samman Yojna: दीपावली से पहले झारखंड सरकार का...

Maiyan Samman Yojna: झारखंड सरकार ने दीपावली से पहले महिलाओं को खुशियों का तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत राज्य की...

Bihar News: “युवा शक्ति को मिला नया मार्गदर्शन: प्रज्ञा...

छपरा: भिखारी ठाकुर प्रेक्षागृह, सारण में शनिवार को प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण द्वारा 'यूथ एक्सपो' का भव्य आयोजन किया गया, जिसने सैकड़ों युवाओं को...

Koderma Crime: त्योहारों में सक्रिय स्नैचर गिरोह, खरीददारी करने...

Koderma Crime: कोडरमा जिले में त्योहारों के मौसम में चेन स्नैचिंग की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। शुक्रवार दोपहर झुमरीतिलैया शहर के झंडा चौक...

Jharkhand High Court : DGP अनुराग गुप्ता की पत्नी...

Ranchi: झारखंड के पुलिस महानिदेशक (DGP) अनुराग गुप्ता को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने उस जनहित याचिका (PIL) को खारिज...

Bihar News: चुनाव से पहले तोहफा! बिहार में चुनाव...

Bihar News: आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने एक अहम फैसला लेते हुए चुनावी ड्यूटी में लगे कर्मचारियों के मानदेय में...

Hazaribag News: हजारीबाग पुलिस को दोहरी सफलता: हथियार तस्करी...

हजारीबाग: पुलिस ने हाल के दिनों में दो बड़ी कार्रवाइयों को अंजाम देकर जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने में बड़ी सफलता हासिल की...

Bihar Politics News: FIR मामले पर तेजस्वी का करारी...

Bihar Politics News: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के खिलाफ उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर और महाराष्ट्र के गढ़चिरौली FIR दर्ज होने के...

Popular