22.6 C
Jharkhand
Thursday, October 30, 2025

Jharkhand News: रांची से रामगढ़ तक कांग्रेस में बड़ा बदलाव, एक साथ बदले गए सभी जिलों के जिलाध्यक्ष

Jharkhand News: झारखंड कांग्रेस ने लंबे इंतज़ार के बाद जिला अध्यक्षों की नई सूची जारी कर दी है। इस बार पार्टी ने संगठनात्मक पुनर्गठन के तहत कई जिलों में नए चेहरों को मौका देते हुए संतुलन साधने की कोशिश की है।

राजधानी रांची में कुमार राजा को दोबारा रांची महानगर अध्यक्ष बनाया गया है, वहीं सोमनाथ मुंडा को रांची ग्रामीण की कमान सौंपी गई है। रामगढ़ से विधायक ममता देवी को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है, जबकि सिमडेगा में भूषण बाड़ा को नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। हजारीबाग में पूर्व मंत्री जेपी पटेल और दुमका में स्टीफन मरांडी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

Jharkhand News: पलामू में विमला कुमारी को अध्यक्ष बनाया गया

पार्टी सूत्रों का कहना है कि इस बार नियुक्तियां कास्ट इक्वेशन और जमीनी प्रदर्शन को ध्यान में रखकर की गई हैं। कई पुराने नेताओं को रिपीट किया गया है, जबकि पलामू जैसे जिलों में बदलाव लाते हुए विमला कुमारी को अध्यक्ष बनाया गया है।कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सहमति के बाद जारी इस सूची अहम कदम माना जा रहा है। आने वाले दिनों में नई टीम के साथ संगठनात्मक बैठकें और प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे।

- Advertisement -spot_img

Trending

Jharkhand News: झारखंड की नई उत्पाद नीति 1 जुलाई...

Ranchi: झारखंड सरकार की बहुप्रतीक्षित नई उत्पाद नीति तय समय पर लागू नहीं हो पाएगी। राज्य के उत्पाद मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने स्पष्ट किया...

Dhanbad SSC CGL Scam: धनबाद में SSC CGL परीक्षा...

Dhanbad SSC CGL Scam: धनबाद जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र स्थित इन्फिनिटी डिजिटल जोन परीक्षा केंद्र में आयोजित SSC CGL परीक्षा में बड़े फर्जीवाड़े...

Bihar News: बिहार के युवाओं को सरकारी नौकरी की...

Patna: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे बिहार के लाखों युवाओं के लिए राहत की खबर है। अब उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के...

Bihar News: चुनाव से पहले शिक्षकों के उत्थान के...

Bihar News: बिहार के वित्त रहित शिक्षकों के लिए बड़ी राहत की खबर आई है। विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके...

Bihar Politics News: तेजस्वी का नाम वोटर लिस्ट से...

Bihar Politics News: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सियासी पारा चढ़ गया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के उस दावे ने राजनीतिक हलकों में...

Bihar Politics News: सम्राट चौधरी की डिग्री पर सवाल,...

Bihar Politics News: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आर.के. सिंह ने पार्टी के कुछ बड़े नेताओं पर चुनावी...

Gumla News: मारा गया पीएलएफआई कमांडर मार्टिन केरकेट्टा, संगठन...

Gumla News: मंगलवार की रात झारखंड पुलिस को उग्रवाद के खिलाफ अभियान में बड़ी कामयाबी मिली। गुमला जिले के कामडारा थाना क्षेत्र स्थित चंगाबाड़ी...

Popular