16.4 C
Jharkhand
Tuesday, January 20, 2026

Bihar News: बिहार बजट सत्र का शेड्यूल जारी, इस दिन आएगा बजट

Bihar News: बिहार से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है। राज्य विधानसभा और विधान परिषद् के बजट सत्र की तिथियों की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है।

जारी कार्यक्रम के अनुसार बजट सत्र 2 फरवरी से आरंभ होकर 27 फरवरी तक चलेगा। करीब 26 दिनों तक चलने वाले इस सत्र में कुल 19 बैठकें प्रस्तावित हैं, जिनमें राज्य के विकास, आर्थिक नीतियों और वित्तीय प्रबंधन से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।

Bihar News: 3 फरवरी को वर्ष 2026-27 का वार्षिक बजट सदन में होगा पेश

बजट सत्र की शुरुआत 2 फरवरी को राज्यपाल के दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन को संबोधन से होगी। इसके बाद सरकार की ओर से आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा, जिसमें बिहार की मौजूदा आर्थिक स्थिति और प्रगति का विवरण रहेगा। अगले दिन, 3 फरवरी को वित्त मंत्री विजयेंद्र प्रसाद यादव वर्ष 2026-27 का वार्षिक बजट सदन में प्रस्तुत करेंगे।

10 से 20 फरवरी के बीच विभिन्न विभागों की अनुदान मांगों पर बहस और मतदान होगा, जबकि सत्र के अंतिम चरण में विनियोग विधेयक पर चर्चा के बाद 27 फरवरी को सत्र का समापन किया जाएगा।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Politics News: बीजेपी अध्यक्ष बनते ही नितिन नवीन को...

Politics News: भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। केंद्र सरकार ने...

Jharkhand News: रांची, रामगढ़ और लातेहार में छापेमारी, बाल...

Jharkhand News: रांची में अंश और अंशिका की 14 जनवरी को सुरक्षित बरामदगी के बाद बाल तस्करी के खिलाफ पुलिस की मुहिम और तेज...

Ranchi News: बीआईटी मेसरा की फर्स्ट ईयर छात्रा ने...

Ranchi News: रांची के बीआईटी मेसरा परिसर से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। होटल मैनेजमेंट की फर्स्ट ईयर की छात्रा प्रियंका कुमारी ने...

WEF में सीएम Hemant Soren ने निवेशकों को बताया...

Ranchi: सीएम हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम, दावोस में भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) की ओर से आयोजित उच्चस्तरीय राउंड टेबल बैठक...

Popular