22.2 C
Jharkhand
Wednesday, October 29, 2025

Jharkhnad News: झारखंड में समय से पहले मानसून की संभावना, रांची सहित कई जिलों में प्री-मानसून बारिश के आसार

Ranchi: झारखंड में इस वर्ष मानसून समय से पहले दस्तक दे सकता है। राजधानी रांची समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में 30 मई तक अच्छी प्री-मानसून वर्षा की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची ने इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

तेज हवा और बिजली गिरने की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार, कुछ क्षेत्रों में गरज के साथ 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और बिजली गिरने की भी आशंका है। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी है।

केरल में 8 दिन पहले पहुंचा मानसून
इस वर्ष दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अपनी सामान्य तिथि (1 जून) से आठ दिन पहले, यानी 24 मई को केरल में दस्तक दी है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद के अनुसार, 2009 के बाद यह सबसे जल्दी मानसून आगमन का मामला है। 2009 में मानसून 23 मई को केरल पहुंचा था। 1990 में यह 19 मई को ही आ गया था, जो अब तक का रिकॉर्ड है।

झारखंड में 3 से 5 जून के बीच मानसून की संभावना
मौसम विज्ञानियों के अनुसार, झारखंड में 3 से 5 जून के बीच मानसून पहुंच सकता है। इस बार मानसून के बेहतर रहने की संभावना है, जिससे राज्य में अच्छी वर्षा हो सकती है। अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड सहित कई मध्यवर्ती राज्यों में इस वर्ष समय से पहले प्री-मानसून वर्षा हो रही है, जो मानसून के जल्दी आगमन के संकेत हैं।

किसानों के लिए अच्छी खबर
कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि यदि मानसून समय से पहले आता है और वर्षा सामान्य से अधिक होती है, तो यह किसानों के लिए लाभकारी होगा। समय पर खेती की तैयारी और बुआई में मदद मिलेगी।

- Advertisement -spot_img

Trending

Maiyan Samman Yojna: इस दिन से धड़ाधड़ गिरना शुरू...

Maiyan Samman Yojna: झारखंड सरकार ने राज्य की महिलाओं को त्योहारों से पहले बड़ी सौगात दी है। मंईयां सम्मान योजना के तहत लाभुक महिलाओं...

यात्रियों को बड़ी राहत: रेलवे लेकर आई Confirm Ticket...

Confirm Ticket Date Change: भारतीय रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है। जनवरी 2026 से अब Confirm Ticket की यात्रा तिथि बदलना...

Bihar Politics News: तेजस्वी यादव ने चिराग पासवान को...

Bihar Politics News: बिहार की राजनीति में चुनावी हलचल तेज है। अररिया में महागठबंधन की "वोटर अधिकार यात्रा" के दौरान मंच से नेता प्रतिपक्ष...

हजारीबाग जमीन घोटाला: एक और गिरफ्तारी, एसीबी ने पूर्व...

हजारीबाग जमीन घोटाला: सरकारी जमीन की अवैध खरीद-बिक्री से जुड़े चर्चित जमीन घोटाला मामले में बुधवार को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई...

Bihar Politics News: गिरिराज सिंह का बड़ा हमला: “माई...

Bihar Politics News: केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने कांग्रेस और राजद पर तीखा हमला बोलते हुए बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने...

Jharkhand Weather Alert: झारखंड के 12 जिलों में बारिश...

Jharkhand Weather Alert Ranchi: झारखंड में मानसून ने पूरी तरह से रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के 12 जिलों में रविवार...

Gopal Khemka Murder Case पर राहुल का बड़ा बयान,...

Patna: बिहार की राजधानी पटना में जाने-माने व्यवसायी और मगध अस्पताल के मालिक गोपाल खेमका (Gopal Khemka Murder Case) की सरेआम गोली मारकर हत्या...

Popular