22.2 C
Jharkhand
Wednesday, October 29, 2025

Jharkhnad News: झारखंड में मौसम का बदला मिजाज, बिजली गिरने और तेज बारिश का अलर्ट, 8 जिलों पर खास नजर

Ranchi : झारखंड में मौसम ने करवट ली है। रविवार को रांची समेत आसपास के इलाकों में हुई जोरदार बारिश ने जहां गर्मी से राहत दी, वहीं अब मौसम विभाग ने आने वाले दिनों को लेकर चेतावनी जारी की है। रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 19 से 24 मई के बीच राज्य के कई हिस्सों में आंधी-तूफान, मेघगर्जन और बिजली गिरने की आशंका है।

बिजली गिरने को लेकर अलर्ट
राज्यभर में 19 से 21 मई तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 21 से 24 मई के लिए येलो अलर्ट घोषित किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने और खराब मौसम के दौरान खुले में न रहने की सलाह दी है।

तेज बारिश की चेतावनी
20 मई को उत्तर-पूर्वी झारखंड के जिलों – देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, धनबाद, गिरिडीह, जामताड़ा और साहिबगंज में भारी बारिश की संभावना है। इन इलाकों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं। इन जिलों के लिए विशेष रूप से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

21 से 23 मई तक राज्य के कई हिस्सों में येलो अलर्ट
इन तीन दिनों में झारखंड के कुछ हिस्सों में 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने, गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

तापमान में गिरावट से राहत
बारिश के चलते राजधानी रांची सहित कई क्षेत्रों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। रांची का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री और न्यूनतम 21.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं सबसे अधिक तापमान डाल्टेनगंज में 42.2 डिग्री और सबसे कम तापमान लातेहार में 21.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

बारिश के आंकड़े
पिछले 24 घंटे में खूंटी के अड़की में सबसे अधिक 49.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, यह स्थिति 23 मई तक बनी रह सकती है।

सावधानी जरूरी
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि आने वाले दिनों में मौसम और बिगड़ सकता है, इसलिए जनता को अलर्ट रहना चाहिए और मौसम से जुड़ी जानकारियों पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

इसे भी पढ़े-कैसा रहेगा आने वाले दिनों में राज्य का मौसम, जाने पूरी अपडेट https://www.newsinfolive.com/how-will-jharkhand-weather-be-the-complete-update-in-the-coming-days/

- Advertisement -spot_img

Trending

Jharkhand News: सावन के अंतिम सोमवार को शिवभक्ति की...

Jharkhand NewsRanchi : सावन का अंतिम सोमवार झारखंड में आस्था और भक्ति की अनुपम छवि लेकर आया। राज्यभर के शिवालयों में तड़के से ही...

Ranchi News: रांची में छात्रा से छेड़खानी और ब्लेड...

Ranchi News: रांची के एक निजी संस्थान में एमबीए की पढ़ाई कर रही छात्रा पर उस वक्त हमला हुआ जब वह हॉस्टल से बाहर...

Bihar Assembly Election को लेकर अरविंद केजरीवाल का बड़ा...

Desk : गुजरात दौरे के दौरान आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा राजनीतिक ऐलान करते...

West Bengal Violence: मुर्शिदाबाद से सैकड़ों लोग भागे, नदी...

West Bengal Violence: मुर्शिदाबाद से सैकड़ों लोग भागे, मालदा में ली शरणWest Bengal Violence: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में वक्फ कानून (Waqf Bill)...

Bihar Election 2025: कांग्रेस को बड़ा झटका, मुरारी गौतम...

Bihar Election 2025: बिहार में चुनावी हलचल के बीच कांग्रेस विधायक मुरारी प्रसाद गौतम ने बुधवार को विधानसभा से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना...

Bihar News: चुनाव से पहले शिक्षकों के उत्थान के...

Bihar News: बिहार के वित्त रहित शिक्षकों के लिए बड़ी राहत की खबर आई है। विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके...

Bihar Politics News: बिहार विधानसभा में भारी हंगामा, SIR...

Bihar Politics NewsPatna: बिहार विधानसभा का मानसून सत्र आज उस वक्त अशांत हो गया जब दूसरी पाली की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी विधायकों...

Popular